
Large Cap Funds : इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लार्ज-कैप फंड, जिन्हें "ब्लू चिप" या "लार्ज कैप" कैटेगरी में रखा जाता है, अच्छी तरह से स्थापित कंपनियों में निवेश करते हैं। इन्हें स्मॉल और मिड कैप फंड्स की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है। हालांकि जानकार सलाह देते हैं कि किसी निवेशक को फंड के सिर्फ ऐतिहासिक रिटर्न के आधार पर उसमें निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई फंड फ्यूचर में भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। इसलिए हम यहां निवेश करने के लिए टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स की लिस्ट लेकर आएं हैं, जो 2023 में निवेश के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन फंड्स का चयन 3 साल के औसत रिटर्न और अप कैप्चर और डाउन कैप्चर रेशियो के आधार पर किया जाता है। 100 से अधिक का अपसाइड कैप्चर रेशियो बताता है कि किसी फंड ने बेंचमार्क के लिए पॉजिटिव रिटर्न की अवधि के दौरान आमतौर पर बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि 100 से कम का डाउनसाइड कैप्चर रेशियो बताता है कि जब बेंचमार्क लाल रंग में रहा है तो फंड ने अपने बेंचमार्क से कम कितना नुकसान कराया है।
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड
पिछले 10 वर्षों के दौरान इस फंड ने 15.31 फीसदी का 3 साल का औसत रोलिंग रिटर्न जनरेट किया है और पिछले 10 वर्षों के दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स (एक लार्ज कैप इंडेक्स) को 96.69 फीसदी टाइम मात देने में सक्षम रहा है। पिछले 10 वर्षों में फंड का अप मार्केट कैप्चर रेशियो 102% और डाउन मार्केट कैप्चर रेशियो 91% रहा है।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
पिछले 10 वर्षों के दौरान फंड ने 13.38% का 3 साल का औसत रोलिंग रिटर्न जनरेट किया है और पिछले 10 वर्षों के दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स (एक लार्ज कैप इंडेक्स) को 92.45 फीसदी टाइम मात देने में सक्षम रहा है। फंड में पिछले 10 वर्षों में 94% का अप मार्केट कैप्चर रेशियो और 78% का डाउन मार्केट कैप्चर रेशियो रहा है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
पिछले 10 वर्षों के दौरान फंड ने 13.82% का 3 साल का औसत रोलिंग रिटर्न जनरेट किया है और पिछले 10 वर्षों के दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स (लार्ज कैप इंडेक्स) को 89.98 फीसदी टाइम मात देने में सक्षम रहा है। फंड में पिछले 10 वर्षों में 93% का अप मार्केट कैप्चर रेशियो और 73% का डाउन मार्केट कैप्चर रेशियो रहा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
पिछले 10 वर्षों के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने 13.11% का 3 साल का औसत रोलिंग रिटर्न जनरेट किया है और पिछले 10 वर्षों के दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स (लार्ज कैप इंडेक्स) को 84.96 फीसदी टाइम मात देने में सक्षम रहा है। फंड में पिछले 10 वर्षों में 96% का अप मार्केट कैप्चर रेशियो और 89% का डाउन मार्केट कैप्चर रेशियो है।
कोटक ब्लूचिप फंड
पिछले 10 वर्षों के दौरान फंड ने 12.13% का 3 साल का औसत रोलिंग रिटर्न जनरेट किया है और पिछले 10 वर्षों के दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स (एक लार्ज कैप इंडेक्स) को 74.70% टाइम मात देने में सक्षम रहा है। फंड में पिछले 10 वर्षों में 99% का अप मार्केट कैप्चर रेशियो और 98% का डाउन मार्केट कैप्चर रेशियो है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
