नयी दिल्ली। देश में स्कूटर के नये रूप में आने के बाद इनकी मांग और सेल काफी तेजी से बढ़ी है। बाइक और मोटरसाइकिल के चलन में रहने के बावजूद भारत में दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर के बाजार का खूब विस्तार हुआ है। समय के साथ भारत में कई कंपनियों ने अपनी ई-स्कूटर भी लॉन्च किये हैं। खास बात यह है कि स्कूटर कम दामों में भी उपलब्ध हैं। हम आपको बताते हैं ऐसे 5 स्कूटरों के बारे में, जिनकी कीमत 40000 रुपये से भी कम है। बता दें कि यह पांचों ही इकेल्ट्रिक स्कूटर हैं। वैसे आपको बता दें कि साल 2019 ऑटो कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑटो सेक्टर में मंदी रही और कंपनियों की सेल भी घटी। कारों के अलावा दोपहिया सेगमेंट में भी गिरावट आयी।
इवोलेट पोलो पोनी
Rissala Electric Motors एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप है, जिसने इवोलेट पोलो पोनी के स्कूटर वेरिएंट पेश किये हैं, जिनमें पोलो पोनी ईजी और पोलो पोनी क्लासिक शामिल हैं। इनमें पोलो पोनी ईजी की कीमत 39,499 रुपये है। इसमें 48V 24Ah VRLA बैटरी दी गयी है। ये स्कूटर 8 घंटे में चार्ज होकर 60 किलोमीटर तक चलेगा। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी है।
एम्पीयर आरईओ
37000 रुपये की कीमत वाली एम्पीयर आरईओ 8-10 घंटे में फुल चार्ज होने पर 45 किमी तक चल सकती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और लीड एसिड बैटरी दी गयी है। एम्पीयर आरईओ में एयर कूल्ड सिस्टम है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक क्लच भी दिया गया है।
एम्पीयर वी48
एम्पीयर वी48 की शुरुआती कीमत 31,595 रुपये है। इसमें सील्ड लीड एसिड बैटरी दी गयी है। 8-10 घंटे में फुल चार्ज होने पर ये 45 किलोमीटर तक चलेगी। इसका वजन 84 किलो है। इसमें भी ऑटोमैटिक क्लच और एयर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
यो इलेक्ट्रॉन
यो इलेक्ट्रॉन की कीमत 36,200 रुपये है। इसमें 250 वॉट की मोटर पावर दी गयी है। 6-8 घंटे में फुल चार्ज होने पर यो इलेक्ट्रॉन 70 किमी तक चल सकती है। इसमें ड्रम ब्रेक और ट्यूब वाले टायर हैं। वहीं इसमें सेल्फ स्टार्ट और एलॉय व्हील हैं।
यो एक्सप्लोर
यो एक्सप्लोर की कीमत 38,978 रुपये है। ये फुल चार्ज होने पर 70 किमी तक चल सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर है। इस ई-स्कूटर को 6-8 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें 250 वॉट की मोटर पावर की गयी है।
यह भी पढ़ें - ये रही ह्यूंडई कारों की प्राइस लिस्ट, जानिये हर मॉडल की कीमत
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications