नई दिल्ली, जून 29। बढ़ते तापमान के कारण देश के कई हिस्सों में एयर कंडीशनर (एसी) बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए यदि आपने अभी तक एसी न खरीदा हो तो इंतजार करना बेकार है। फटाफट एक बढ़िया एसी खरीद लीजिए। यदि आप मार्केट में उपलब्ध ढेर सारे एसी मॉडलों में से कोई एक नहीं चुन पा रहे तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। हम आपको यहां सिर्फ 1 टन में 5 स्टार तक एसी की डिटेल देंगे। इस समय भारत में उपलब्ध बेस्ट 1 टन इन्वर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर की जानकारी आपको यहां मिलेगी। इन सभी एसी में आपको बेहद शानदार कूलिंग मिलेगी।
एलजी 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
एलजी 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर से लैस है जो तापमान के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। 5 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी के साथ गर्मियों के दौरान ये एसी कम बिजली की खपत पर ही बढ़िया कूलिंग देगा। ये एसी हाई-ग्रोव्ड कॉपर पाइप से लैस है जो गर्मी को बाहर करता है। इस एसी में आपको मॉनसून के दौरान भी आरामदायक कूलिंग मिलेगी, क्योंकि ये हवा की नमी को कुशलता से नियंत्रित करता है।
सैमसंग 1 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
सैमसंग 1 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी भी 1 टन की कैपिसिटी ऑफऱ करता है और एक वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है। यह एसी छोटे कमरों के लिए उचित है। 4 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग वाले इस एसी में एक कॉपर कंडेनसर कॉइल दिया गया है, जिसे कम मैंटेनेंस की आवश्यकता होती है और यह बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करता है। इस एसी में एंटी-बैक्टीरिया एचडी फिल्टर है, जो धूल और अन्य दूषित पदार्थों को कैप्चर करता है।
वोल्टास 1 टन 3 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
वोल्टास 1 टन 3 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी भी 1 टन की कैपिसिटी ऑफर करता है। ये कंपनी के स्टीडी कूल कंप्रेसर से लैस है, जो कमरे के तापमान को स्थिर बनाए रखता है। एसी में कॉपर कंडेनसर कॉइल है जो टिकाऊ है और बेहतर कूलिंग देरता है। इसमें एक सुपरड्राई मोड है। एसी हवा से एलर्जी, गंध और अन्य हानिकारक कणों को हटाकर स्वच्छ हवा देता है।
सान्यो 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
सान्यो 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी 1 टन की क्षमता प्रदान करता है और डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो गर्मी के आधार पर ही पावर को एडजस्ट कर सकता है। इस एसी में एक ग्लेशियर मोड भी है जो तत्काल कूलिंग प्रदान करने के लिए फैन की स्पीड को 35% तक बढ़ा देता है। यह कॉपर कंडेनसर के साथ आता है। इस एसी में बिल्ट-इन पीएम 2.5 और एंटी-डस्ट फिल्टर है, जो हवा को फिल्टर करता है।
गोदरेज 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
गोदरेज 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है जो बिजली बचाने के लिए हीट लोड के आधार पर बिजली की सप्लाई को एडजस्ट कर सकता है। ये एसी सुपर-फास्ट कूलिंग के लिए एक दमदार कंप्रेसर से लैस है। यह गोल्डन फिन एंटी-करप्शन कंडेनसर के साथ आता है जिससे एसी का बढ़िया परफॉर्मेंस सुनिश्चित होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
