नई दिल्ली, अगस्त 5। लग्जरी फैशन ब्रांड लुई वीटन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और टेस्ला के एलोन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति में 48.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और इस समय यह 199.2 अरब डॉलर है। अप्रैल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर थी। 72 वर्षीय फ्रांसीसी अरबपति दुनिया के प्रमुख फैशन ब्रांड लुई वुइटन मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के प्रमुख हैं, जिसके पास 70 ब्रांड्स हैं। इन ब्रांड्स में लुई वीटन, मार्क जैकब्स, केंजो, स्टेला मेकार्टनी फेंडी, क्रिश्चियन डायर, गिवेंची और सेफोरा शामिल हैं।
की थी सबसे बड़ी डील
एलवीएमएच ने जनवरी 2021 में अमेरिकी ज्वैलरी ब्रांड टिफनी एंड कंपनी के साथ 15.8 अरब डॉलर की एक अधिग्रहण डील पूरा की थी, जो अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड अधिग्रहण है। इसने 2019 में लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी ग्रुप बेलमंड को 3.2 अरब डॉलर में खरीदा था, जो 46 होटलों, रिवर क्रूज़ और ट्रेनों की मालिक है या उनका मैनेजमेंट संभालती है। बर्नार्ड अरनॉल्ट एक परिवार बिजनेस एम्पायर के मालिक है। उनके पांच बच्चों में से चार (फ्रेडरिक, डेल्फ़िन, एंटोनी और एलेक्जेंडर) एलवीएमएच में काम करते हैं।
कितनी है जेफ बेजोस की संपत्ति
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 59 करोड़ डॉलर घटी और ये 193.8 अरब डॉलर पर आ गयी है। वहीं मस्क की कुल संपत्ति 184.7 अरब डॉलर है। एलन मस्क के बाद माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 131.6 अरब डॉलर, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 129.2 अरब डॉलर, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन 117.1 अरब डॉलर, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 115.7 अरब डॉलर और सर्गेई ब्रिन 112 अरब डॉलर का नंबर है। निवेशक वारेन बफेट की कुल संपत्ति 89.7 करोड़ डॉलर की गिरावट के बाद घट कर 101.3 अरब डॉलर रह गई।
किस नंबर पर हैं मुकेश अंबानी
इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, गौतम अडानी सात स्थान गिरकर 23वें स्थान पर आ गए हैं। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 53.7 अरब डॉलर है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर की कुल संपत्ति 37.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 25.7 अरब डॉलर हो गई।
कितना चढ़ा एलवीएमएच का शेयर
एलवीएमएच का शेयर 2021 में अब तक 35% से ऊपर चढ़ा है और मार्च 2020 के निचले स्तर के बाद से यह 140% बढ़ा है। कंपनी के शेयर में इसी तेजी ने अरनॉल्ट को दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचाया है। गुरुवार को अमेजन के कमाई आंकड़ों की घोषणा के बाद इसके शेयर में 7.6% की गिरावट आई, जिससे अरनॉल्ट को टॉप पोस्ट मिल गयी।
खराब हो गयी थी हालत
चीन में उपभोक्ताओं पर उद्योग की निर्भरता के कारण, जहां वायरस की शुरुआत हुई, और एशिया के अन्य हिस्सों में, लग्जरी गुड्स सेक्टर को पिछले साल महामारी के कारण तगड़ा झटका लगा। एलवीएमएच भी इसी सेक्टर से ताल्लुक रखती है। मगर स्थिति में सुधार से कंपनी को फायदा मिला।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications