Bengaluru Weather News: बेंगलुरू में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले काफी समय से शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज हल्की बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बेंगलुरू के मौसम से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही बेंगलुरू में जमकर बारिश हो सकती है। आइए आपको बेंगलुरु के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बेंगलुरू में कैसे रहेगा अक्टूबर में मौसम? (Bengaluru Weather News Today In Hindi)
अक्टूबर के पहले हफ्ते के बारे में आईएमडी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शहर में 2 से 5 अक्टूबर तक मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बेंगलुरू में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मानसून का असर कम होने की भी संभावना है। बेंगलुरू में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते यानी 26 अक्टूबर से मौसम हल्का ठंडा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आज कैसा रहेगा बेंगलुरू में मौसम?
बेंगलुरू में आज बारिश होने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 को न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 22.01 डिग्री सेल्सियस और 29.86 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 2 अक्टूबर 2024 को, बेंगलुरु में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.53 डिग्री सेल्सियस और 29.75 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
क्या जल्द अलविदा कहने वाला है मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान रायलसीमा और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
इस पूरे हफ्ते कई पूर्वोतर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश या मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इन जगहों में 3 अक्टूबर को तेज बारिश रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।
इसके अलावा आईएमडी ने ये जानकारी भी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मध्यम वर्षा 7 अक्टूबर तक हो सकती है और दिल्ली एनसीआर में होने वाली उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications