IMD Yellow Alert in Bengaluru: बेंगलुरु में भारी बारिश ने कहर दिखाना शुरु कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के कारण इस हफ्ते बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि आने वाले पांच दिन मौसम कैसा रहेगा।

बेंगलुरु में ऐसा रहने वाला है मौसम
भारत की सिलिकॉन वैली में हाल के दिनों में बारिश हुई है। अगले 48 घंटों में बेंगलुरु के लिए IMD के मौसम पूर्वानुमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
इसकी के साथ कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी हो सकती है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
IMD ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। 5 जून तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
133 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
बेंगलुरु में जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस शहर में पिछले 2 दिनों में 140.7 मिमी बारिश हुई है।
भारत की सिलिकॉन वैली में 2-5 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश या बादल गरज सकते हैं। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वअनुमान के अनुसार 8 जून और 9 जून को बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश का कहर जारी
कई इलाकों में बारिश के कारण 2 जून को बेंगलुरु में जलभराव हो गया और इससे मेट्रो सेवाएं बधित हो गई। हेब्बल अंडरपास, केएफसी रोड से गुंजर रोड, चिक्काजाला कोटे क्रॉस, बेनिगनहल्ली पर यातायात में काफी प्रभावित हुई।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
2 जून और 5 जून को तमिलनाडु में, 2 जून से 6 जून तक आंतरिक कर्नाटक में और 2 जून, 2024 को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 2 जून को केरल और माहे में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून को बेंगलुरु के ग्रामीण क्षेत्र, बेंगलुरु शहरी, बागलकोट, गडग, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, यादगीर, हसन, मांड्या, मैसूर और तुमकुर जिलों में तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
7 जून को बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, मांड्या और मैसूर जिलों में भी ऐसी ही स्थिति का पूर्वानुमान है।
आखिर क्यों हो रही है बेंगलुरु में इतनी अधिक बारिश?
इस सप्ताह बेंगलुरू में भारी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों में कर्नाटक सहित कई क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तैयार हैं।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम-मध्य तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी दोनों शामिल हैं। हाल ही में, दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब में और आगे बढ़ गया है।
इस साल कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मानसून तय समय से पहले ही पहुंच गया है। कर्नाटक में मानसून की शुरुआत 5-6 जून के आसपास होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications