Bengaluru Heavy Rain News: बेंगलुरु में तपती गर्मी के साथ कुछ इलाकों में हो रही पानी के संकट से भी राहत मिली है वहीं, एक तरफ बेंगलुरु में कई जगहों पर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।
मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक शहर में बारिश और बिजली 20 मई तक जारी रहने वाली है।

कैसा रहेगा आज बेंगलुरू का मौसम?
भारतीय मौसन विभाग यानी IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों पर भी बेंगलुरू में बारिश और बिजली के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ लगभग 2 बार बारिश होने का भी अनुमान हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 18 से 20 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया था जिसके तहत मौसम बिगड़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है।
येलो अलर्ट रहेगा जारी
बेंगलुरु में लगातार कुछ दिनों से बारिश देखी जा रही है। बेंगलुरु में येलो अलर्ट भी जारी किया गया था जो इस हफ्ते भी रहेगा।
मौसम पुर्वानुमान के अनुसार, गार्डन सिटी में आने वाले पूरे हफ्ते मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 और 20 मई को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
ऐसा रहेगा अगले हफ्ते मौसम
21 मई के तापमान थोड़ा बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। 21 मई को बादल भी छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। 22 मई को तापमान बढ़कर 23 डीग्री सेल्सियस से 33 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।
वहीं, 23 मई और 24 मई को तापमान 23 डिग्री और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान है। बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
बेंगलुरु के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के अलग-अलग दिनों में तापमान सोमवार को 23 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 22 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, शुक्रवार को 23 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 23 डिग्री सेल्सियस।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सॉउथ कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 से 20 मई के बीच राज्य में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान है।
22 मई, 2024 तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का पैटर्न बने रहने का अनुमान है, जिससे भारी वर्षा होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
