Bengaluru Weather Update Today: बेंगलुरू में पिछले साल के मुकाबले कम बारिश देखने को मिली है। आज बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.91 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज लोगों को बेंगलुरु में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। आइए आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने इससे जुड़ी क्या जानकारी दी है।

बेंगलुरु में कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल
कल यानी 25 सितंबर, 2024 को बैंगलोर में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 19.45 डिग्री सेल्सियस और 27.58 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारत की सिलिकॉन वैली में पिछले कुछ दिनों से मौसमी बदलाव देखने को मिल रहे हैं और आने वाले दिनों में शहर में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभागने दी ये अपडेट
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से वापसी शुरू हो गई है। इस बार मानसून एक सप्ताह की देरी से विदाई ले रहा है। आईएमडी ने ये भी बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम राजस्थान के कुछ अन्य हिस्सों और पंजाब, हरियाणा और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
कर्नाटक में रेड अलर्ट किया गया जारी
19 से 25 सितंबर के बीच मानसून के वापस लौटने की संभावना जताई गई थी। भारतीय मौसम विभाग ने 24 सितंबर को कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी ने मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
कहां होगी आज जमकर बारिश?
24 सितंबर को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, 24 सितंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 25 सितंबर को तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में, 24 और 25 सितंबर को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 24 सितंबर को रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बेंगलुरु में भी कई जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिम भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात क्षेत्र को छोड़कर पश्चिम भारत में इस हफ्ते हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जहां अगले दो दिनों के दौरान छिटपुट से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और अगले चार दिनों के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
23-26 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा में, 23-27 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में और 23-25 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 25-27 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 29 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications