Bengaluru Weather Update Today: बेंगलुरु के तापमान को लेकर आईएमडी ने बड़ी अपडेट दी है। जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु असामान्य रूप से उच्च तापमान और गर्म मौसम का सामना कर रहा है, इसके कारण बेंगलुरुवासियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अगले 5 दिन कैसा मौसम रहने वाला है।

बेंगलुरु में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Bengaluru Weather Today)
बेंगलुरु में आज न्यूनतम तापमान 20.79 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 22 सितंबर को, बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 19.23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.46 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बेंगलुरु में अगले पांच दिन मौसम ऐसा रहेगा (Bangalore Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार, 21-22 सितंबर से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की गतिविधि शुरू होने की उम्मीद है, जो 27-28 सितंबर तक बेंगलुरु पहुंच जाएगी। 25 सितंबर से बेंगलुरु में बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। नम्मा कर्नाटक मौसम के अनुसार, इस हफ्ते के अंत में, 21-22 सितंबर से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अलग-अलग गरज के साथ बारिश शुरू होने की उम्मीद है, जो 27-28 सितंबर तक बेंगलुरु जैसे शहरों तक पहुंच जाएगी।
22 सितंबर और 23 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभवाना है। वहीं, 24 सितंबर को मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 25 सितंबर और 26 सितंबर को बारिश होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मैसूरु, मंड्या, सीबी पुरा, तुमकुरु, कोलार, हासन और रामनगर जैसे शहरों सहित लगग पूरा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक भी इन गर्म मौसम की स्थिति को झेल रहा है। निवासी अगले हफ्ते तक मौसम में थोड़ा सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।
इन जगहों पर होगी आज 21 सितंबर को बारिश
उत्तर कन्नड़, उडुपी, शिमोगा, चिक्कमगलुरु पहाड़ी इलाकों में मध्यम बारिश होगी। आज 21 सितंबर को दक्षिण कन्नड़, बेलगाम, हासन, कोडागु, शिमोगा, उडुपी, उत्तर कन्नड़ जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा, कालाबुरागी, बीदर, यादगिरी समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, चित्रदुर्ग, चिक्कबल्लापुर और तुमकुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।
बाकि राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि 26 सितंबर तक मध्य भारत में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 23 से 25 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications