Bengaluru Mausam Ka Hal: बेंगलुरू के लोग लंबे समय से बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आज के लिए बारिश की उम्मीदें बहुत अधिक हैं क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह पांच दिनों तक बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।

4 अप्रैल को शहर में शाम के समय हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया था। आज शहर में मौसम कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आईएमडी ने जानकारी दे दी है। मौसम एजेंसी ने यह भी संभावना जताई है की कि देश के अधिकांश हिस्सों में जून तक सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी, जिससे जल संकट का खतरा बढ़ जाएगा।
आज कैसा रहेगा बेंगलुरू में मौसम? (Bengaluru Ka Mausam)
मौसम विभाग के अनुसार, आज बेंगलुरू में दिनभर हल्की धूप हो सकती है और शाम तक मौसम सुहावना होने की संभावना है। साथ ही बारिश भी होने का अनुमान जताया गया है। आज बेंगलुरु में 21 डिग्री सेल्सियस मिनिमम तापमान रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अगले हफ्ते कैसा रहेगा बेंगलुरू में मौसम? (Bengaluru Weather update today)
IMD ने जानकारी दी है कि 7 अप्रैल तक, बेंगलुरु में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और बीच-बीच में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 7 अप्रैल को पूरे शहर में बारिश होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से और राहत मिलेगी। इसके बाद 8 अप्रैल तक आसमान थोड़ा साफ हो जाएगा और बादल छाए रह सकते हैं। 9 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 10 अप्रैल को शहर के लोगों को धूप का सामना भी करना पड़ सकता है। 11 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की धूप भी हो सकती है। इसके बाद 12 अप्रैल को तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 13 अप्रैल को हल्की धूप होने का अनुमान जताया है।
गर्मी की शुरुआत के साथ, बारिश का समय बेंगलुरूवासियों के लिए एक अच्छा बदलाव है क्योंकि इससे शहरभर में पड़ रही गर्म कम होगी। हालांकि, ऑफिस या काम से बाहर जाने वालों को गीली सड़कों और कभी-कभी होने वाली मूसलाधार बारिश के कारण ट्रैफिक का ध्यान रखना जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications