Bengaluru Weather Today: सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु बारिश की मार से बेहाल है। मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कों पर भी पानी भर गया।
बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप पेड़ गिर गए और जलभराव हो गया। बारिश के कारण बेंगलुरु के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ।

बेंगलुरु में मई में अब तक हुई इतनी बारिश
शहर में मई में अब तक 45.9 मिमी बारिश हुई है और आईएमडी का अनुमान है कि यह 128.7 मिमी तक पहुंच जाएगी, जो मई के लिए औसत वर्षा है। सोमवार यानी 13 मई देर रात बारिश के बाद मेट्रो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि बारिश के कारण पानी कई स्टेशनों के आसपास घुस गया था।
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते कर्नाटक में बारिश जारी रहने का अनुमान बताया है। बेंगलुरु में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें होने की भी उम्मीद है।
अगले कुछ हफ्ते भारी बारिश की संभावनाएं भी हैं। बारिश से शहर में तापमान नीचे होने से लोगों को गर्मी से अब राहत मिल गई है।
बेंगलुरु में इन जगहों पर होगी भारी बारिश
गार्डन सिटी में तूफान की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में बेंगलुरु और आसपास के जिलों जैसे कोलार, चिक्कबल्लापुरा, तुमकुरु और रामानगर में भारी बारिश की संभावना भी है।
मौसम विभाग के अनुसार ट्विटर पर आगामी पूर्वानुमान भी लगाया गया है कि 16 मई से तटीय, मालेनाडु, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक क्षेत्रों में व्यापक तूफान और बारिश की संभावना है।
18 से 21 मई के बीच शहर में भारी बारिश और तूफान अपना कहर दिखा सकता है।
आने वालों दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
अगले सात दिनों में बादल छाएं रहने के साथ-साथ तापमान में गिरावट रहने की भी संभावना है। 14 मई से न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने का भी अनुमान है।
अनुमान है कि बारिश रुक-रुक होगी और आमतौर पर तेज बारिश होगी। 18 से 19 मई से बादल छाए रहने की स्थिति बने रहने का भी अनुमान है और बारिश या तूफान बढ़ भी सकती है।
कुल मिलाकर आने वाले हफ्ता स्थिर तापमान और बारिश से घिरा हुआ है।
पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण शहर में 70 से अधिक पेड़ उखड़ गए। जिन लोगों ने लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाई थी, उन्हें बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
आपको बता दें कि शहर पांच महीने से अधिक गर्म मौसम की मार झेलने के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन अब अधिक बारिश होने के कारण लोगों को कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही आईएमडी ने 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया था और भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया।
बेंगलुरु के कई हिस्सों में 6 मई तक रुक-रुक कर बारिश हुई थी लेकिन फिर भी परिणामस्वरूप कई सड़कें जलमग्न हो गईं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
