Bengaluru Weather Update Today: भारत की सिलिकॉन वैली में पिछले कुछ दिनों से मौसमी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज, 22 सितंबर को बैंगलोर में अधिकतम तापमान 26.59 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.54 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले हफ्ते में मौसम कैसा रहेगा और इसपर आईएमडी ने क्या जानकारी दी है।

आईएमडी ने दी बेंगलुरु के मौसम से जुड़ी ये जानकारी (Bengaluru Mausam Ka Hal)
आईएमडी ने शहर का मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। शहर का तापमान समान रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। बेंगलुरू में बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कर्नाटक के तटीय जिलों में मध्यम बारिश की उम्मीद है और अन्य जिलों में छिटपुट बारिश के साथ हल्का गर्म मौसम रहने की संभावना है।
बेंगलुरु में कैसा रहेगा अगले हफ्ते मौसम?
बेंगलुरु में अगले हफ्ते भी अधिक बारिश नहीं होने की उम्मीद है। 21-22 सितंबर से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की गतिविधि शुरू होने की उम्मीद है जोकि 27-28 सितंबर तक बेंगलुरु पहुंच जाएगी। 25 सितंबर से बेंगलुरु में कुछ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल बेंगलुरुनिवासियों को चिलचिलाती गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों के बीच बीमारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। तेज बुखार और जुखाम के चलते कई लोग परेशान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। आगामी दिनों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 22 सितंबर को मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। ऐसा कई महीनों के बाद होने वाला है, जब प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम गर्म रहने वाला है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है लेकिन इसके अगले दिन बारिश हो सकती है, लेकिन इस अवधि में भी कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
वहीं, राजस्थान से मानसून की वापसी भी शुरू हो गई है। इसके अलावा बिहार में मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में जहां भारी बारिश की संभावना है, वहीं नॉर्थ ईस्ट स्टेट में भी मौसम गीला रह सकता है. इन राज्यों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
क्या इस साल होगी अधिक ठंड?
इस साल ला-नीना के कारण इस साल देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ला-नीना के प्रभाव की वजह से जेट स्ट्रीम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान को गिराता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications