Bengaluru Weather IMD Alert Heavy Rain: इस साल भारत के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। काफी समय से लोग बारिश की राह देख रहे हैं वहीं, बेंगलुरु में पिछले एक महीने से बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने बेंगलुरु के मौसम को लेकर एक नई अपडेट दे दी है।

आज ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
बैंगलोर में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
क्या मौसम जल्द लेगा करवट?
आज बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जून तक मध्यम बारिश के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। लेकिन 24 और 26 जून को भारी बारिश हो सकती है।
इस महीने हुई तेज आंधी और ओलों के साथ बारिश के कारण 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। अचानक से बदले मौसम ने बेंगलुरु को गर्मी से तो निजात दे दी तो वहीं बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ में मानसून के मध्य कर्नाटक में आगे बढ़ने की उम्मीद है, अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बारिश ने किया बुरा हाल
कई मुख्य सड़कें हर रोज ही रही बारिश के कारण पानी में डूब गई हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस को यातायात को अन्य मार्गों पर पुनर्निर्देशित करना पड़ा। बेंगलुरु में 2 जून को रिकॉर्ड तोड़ने वाली बारिश हुई थी, जिससे लोगों को बड़े पैमाने पर परेशानी हुई। बेंगलुरु ने जून महीने में सबसे अधिक एक दिन में बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है।
IMD ने दी ये बड़ी अपडेट
दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
इन राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि मानसून बिहार पहुंच गया है। अगले दो से तीन दिन में उत्तर प्रदेश में इसका प्रवेश हो जाएगा। लखनऊ और आसपास 23-24 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब लू जैसे हालात नहीं हैं, वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाके अभी लू की चपेट में रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में लू का असर दिखने के आसार जताए हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। आगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications