Bengaluru Weather Update Today: मई में लोगों को बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में फिर गर्म मौसम की फिर से एंट्री हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए मौसम का क्या हाल बताया है।

आज हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में आज भारी बारिश की संभावना है। आज लगभग 18mm से अधिक बारिश हो सकती है।
आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। आपको बता दें कि IMD ने यह भी संभावना जताई है कि आने वाले हफ्ते में गर्म मौसम का फिर से सामना करना पड़ सकता है।
आने वाले दिनों में करना पड़ सकता है गर्म मौसम का सामना
आईएमडी ने बेंगलुरु के लिए अगले हफ्ते के लिए जानकारी दी है कि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 25 मई से 30 मई के बीच गर्म मौसम फिर से एंट्री कर सकता है।
आपको बता दें कि 25 मई से 30 मई में न्यूतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
27 मई तक यहां पर गिर सकती है बिजली और होगी तेज बारिश
आईएमडी ने 27 मई तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
आपको बता दें कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि एनसीएपी में कुछ स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) तक की गति से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
वहीं, केरल में मानसून को लेकर आईएमडी ने राज्य के दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है आपको बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर सहित प्रमुख शहरों में जलभराव की समस्या हो गया है।
आईएमडी ने एर्णाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने राज्य के पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में ऐसा है मौसम का हाल
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में रात को भी गर्म हवाओं का अहसास होने वाला है और तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री या उसके आस-पास रहने की संभावना है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
