Bengaluru Weekly Weather Update: बेंगलुरु में इस महीने बारिश कहर देखने को मिला है। लगातार बारिश के कारण लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरू में सबसे अधिक बारिश वाला जून महीना 1996 में दर्ज किया गया था। इसके बाद अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला इस साल का जून महीना हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या अपडेट दिया है।

आज ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
आज बैंगलोर में तापमान 24.49 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम तापमान 21.07 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.79 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, बुधवार यानी 26 जून को, बैंगलोर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और 28.17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
अगले पांच दिन ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
इस साल, बेंगलुरु ने जून में सबसे ज़्यादा बारिश वाला दिन देखा, 2 जून को 111.11 मिमी बारिश हुई, जिसने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईएमडी के अधिकारी सीएस पाटिल ने कहा कि तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार तक बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
बेंगलुरू 1867 में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद साल 1867 में शहर में अब सबसे अधिक बारिश देखी गई है। अब तक 203 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार तक व्यापक मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। सबसे ज़्यादा बारिश वाले जून का पिछला रिकॉर्ड 1996 में बना था जब बेंगलुरू में 228.02 मिमी बारिश हुई थी।
बेंगलुरू के लिए मौसम पूर्वानुमान में 27 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। 28 और 29 जून को सामान्य वर्षा होने की संभावना है, और न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20°C और 30°C के आसपास रहने की संभावना है।
इन जगहों पर होगी जमकर बारिश
आईएमडी ने गुरुवार तक अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है।उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिकमगलुरु, शिवमोग्गा, हासन और कोडागु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार तक कलबुर्गी, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, मैसूर, हावेरी और चामराजनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूरे राज्य में बारिश के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार तक बेंगलुरू शहरी और ग्रामीण जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
आखिर क्यों हो रही है बेंगलुरु में इतनी अधिक बारिश ?
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, दक्षिणी महाराष्ट्र-उत्तरी केरल तटों से एक द्रोणिका फैली हुई है। अगले तीन दिनों में पश्चिमी तट पर निचले स्तर की हवाएं तेज़ होने की उम्मीद है।
इसके परिणामस्वरूप तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में व्यापक वर्षा होने की संभावना है, तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications