Bangalore Weather News in Hindi: आईएमडी के अनुसार, रविवार यानी 28 अप्रैल को शहर का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह इतिहास में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। सबसे अधिक तापमान अप्रैल 2016 में दर्ज किया गया था, जब तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

आईएमडी बेंगलुरु के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीपी पाटिल के अनुसार, बेंगलुरु में शनिवार यानी 27 अप्रैल को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और रविवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया।
आईएमडी ने दी यह जानकारी
आईएमडी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि बीते दिन रविवार को दर्ज किया गया तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था, और 1967 के टेम्परेचर डेटा का एनीलिसिस करने वाले एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रविवार को शहर में दर्ज किया गया दूसरी बार सबसे अधिक तापमान था, इससे पहले साल 2016 में शहर का तापमान सबसे अधिक था।
इसके अलावा यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से भी करीब एक डिग्री ज्यादा है।
इतिहास में पहली बार बेंगलुरु में लगातार सबसे ज्यादा गर्म दिन देखे गए हैं। लगभग 15 दिनों से शहर में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहले से ही 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, और आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में संभावित गर्मी की लहरों की चेतावनी भी दी है।
क्या बेंगलुरु में जल्द मिलेगी बारिश से राहत?
बेंगलुरु में आईएमडी के अनुसार, मई के दूसरे हफ्ते में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद भी जताई है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी आने की संभावना है।
समुद्र तल से 3-5 किलोमीटर ऊपर एक असामान्य हाई प्रेशर एरिया देखा जा रहा है, इसलिए आगे गर्मी अधिक होने की संभावना कम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है लेकिन जिन जगहों पर बारिश होने की अधिक संभावना है वह बीदर, यादगीर, विजयपुरा, मैसूर, बेलगावी, बागलकोट, चिकमंगलूर, कोडागु, रायचूर के कुछ हिस्से हैं।
बारिश की कमी के कारण लोगों के लिए जलवायु समस्या भी बढ़ती जा रही है। वहीं, बात करें अगर ओडिसा की तो यहां पर हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है लेकिन तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा, में बारिश और बिजली गरजने की संभावना भी है।
एल नीनो के कारण गर्म मौसम की स्थिति बनी है
कर्नाटक में गर्म मौसम की स्थिति एल नीनो के कारण बढ़ रही है। आपको बता दें कि एल नीनो एक क्लाइमेट पैटर्न है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतह के पानी की असामान्य वार्मिंग की जानकारी देता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल नीनो दुनिया भर में सामान्य मौसम पैटर्न को रोकता करता है, जिससे बाढ़, सूखा और अन्य चरम मौसम की घटनाएं होती हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
