Bangalore Rain News: कम से कम इस सप्ताह के बाकी दिनों में बेंगलुरू में गर्म दिन जारी रहेंगे। बेंगलुरु शहर में भी अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बेंगलुरू निवासियों के लिए में राहत की खबर यह है कि आईएमडी ने इस बात की जानकारी दी है कि यहां पर 5 मई के बाद बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने सोमवार को यह भी बताया कि 30 अप्रैल से 5 मई तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
इन जगहों पर लू रहेगी जारी
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। रायचूर में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने कई जगहों पर हीटवेव की भी चेतावनी दी है। बात करें बेंगलुरू की तो 3 मई तक बीदर, कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर, रायचूर, बागलकोट, बेलागवी, गडग, हावेरी, कोप्पल, विजयनगर, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर, कोलार, मांड्या, बल्लारी और चिक्काबल्लापुरा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
आईएमडी ने यह भी सूचित किया कि यह बड़ी राहत के तौर पर देखा जा सकता है कि 6 मई को बेंगलुरू में बारिश के आसार हैं।
मांड्या, कोडागु, हसन, मैसूरु, चामराजनगर, रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्काबल्लापुरा में बारिश हो सकती है।
आपको बता दें कि आईएमडी ने कुछ स्थानों पर "ऑरेंज" अलर्ट भी जारी किया है। ये सभी जगह हैं विजयनगर, तुमकुरु, मांड्या, कोलार, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, चिक्कबल्लापुरा, बल्लारी, यादगीर, विजयपुरा, रायचूर, कोप्पला, कलबुर्गी, हावेरी, गडग, बीदर, बेलगावी और बागलकोट जिला।
बेंगलुरू में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां पर भीषण गर्मी का कारण ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी में बारिश की कमी देखने को मिल सकती है।
आपको बता दें कि आईएमीडी ने आखिरी बार नवंबर 2023 में लगभग 106.6 मिमी बारिश दर्ज की थी लेकिन उसके बाद से बहुत अधिक बारिश देखने को नहीं मिली है।
आपको बता दें कि अब तक 11 दिनों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। अप्रैल के महीने में दो बार 06 और 23 अप्रैल को पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, रिकॉर्ड के अनुसार बेंगलुरु में अप्रैल महीने में सबसे अधिक तापमान 39.2°C हुआ था, जो 2016 में दर्ज किया गया था।
अप्रैल 2024 के दौरान अधिकतम तापमान सभी दिनों में 34°C से ऊपर और अब तक 22 दिनों में 35°C से ऊपर रहा है।
मई में बेंगलुरु में पारा 38°C के स्तर को पार भी कर सकता है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार लोगों को बारिश से इस महीने राहत भी मिल सकती है।
आपको बता दें कि बारिश की कमी के कारण यहां के लोगों को गर्मी का सामना करने में बहुत परेशानियों को झेलना पड़ रहा है लेकिन 5 या 6 मई से दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
देश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की उम्मीद है, इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण की ओर तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण तमिलनाडु में खत्म होगी। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं बारिश पैदा करने वाली स्थितियों को और बढ़ाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications