Garden City Weather Record: एक तरफ कई राज्य में अभी भी बारिश सही से नहीं हो रही है वहीं दसूरी ओर बेंगलुरु ने 2024 के सबसे ठंडे दिन का नया रिकॉर्ड बन गया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन बेंगलुरु में ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

शहर में इस दिन दर्ज हुई रिकॉर्ड तोड़ ठंड
बेंगलुरु ने शुक्रवार 19 जुलाई को रिकॉर्ड तोड़ ठंड को दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान दिन के लिए 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जुलाई के सामान्य तापमान से मौसम के करवट लेने की प्रकृति को भी दर्शाता है। यह जुलाई के सामान्य तापमान से काफी कम है। असामान्य ठंड कई मौसम कारकों के कारण है।
IMD ने बताया अगले पांच दिनों का हाल
अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु के लिए मौसम पूर्वानुमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 21 से 23 जुलाई तक तापमान 20 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। 24 और 25 को हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तापमान में इस गिरावट को मौसम संबंधी घटनाओं के संयोजन से जोड़ा जा रहा है। शहर में मौजूदा ठंड के लिए योगदान देने वाला प्राथमिक कारक तटीय कर्नाटक पर बन रही एक अपतटीय गर्त की उपस्थिति है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह गर्त अरब सागर से ठंडी, नम हवा को राज्य के आंतरिक क्षेत्रों में पहुंचाने में सहायक रहा है।
एक अन्य मौसम विज्ञानी ने कहा है कि बेंगलुरू में सूरज की रोशनी चमके तीन दिन हो चुके हैं। आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, पश्चिमी हवाओं की तीव्रता ने इस जलवायु परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये हवाएं समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी ले जा रही हैं, जिसने बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूदा मौसम के पैटर्न को बदला है, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में काफी कमी आई है।
यहां हो रही है जमकर बारिश
कर्नाटक राज्य में भी भारी बारिश हो रही है और जून से अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक रही है। आज और कल के लिए जारी किए गए तेज बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, महबुबाबाद सहित 10 से अधिक जिलों के जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications