Bengaluru Heavy Rain Alert: बेंगलुरू में बदलते मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीमारियों से लेकर ट्रैफिक जाम तक, अधिक बारिश होने पर लोगों को कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। बेंगलुरू से जुड़ी हुई मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दे दी है। बेंगलुरू में इस पूरे हफ्ते बारिश होगी या नहीं चलिए आपको बताते हैं।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम? (Bengaluru Weather Today)
आज, 30 सितंबर, को बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 1 अक्टूबर, 2024 को शहर का न्यूनतम तापमान 20.79 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.58 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और शहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
क्या इस पूरे हफ्ते बेंगलुरु में होगी बारिश?
बेंगलुरु में इस पूरे हफ्ते हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। शहर में 2 अक्टूबर को तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसक बाद 3 और 4 अक्टूबर को मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 5 अक्टूबर को भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
बेंगलुरु में बारिश के कारण हुआ जलभराव
बेंगलुरु में शनिवार रात भारी बारिश हुई, जिससे शहर भर में काफी जगह ट्रैफिक का भी लोगों को सामना करना पड़ा। 50-110 मिमी बारिश 28 सितंबर को हुई थी लेकिन इस शहरभर में सितंबर में हुई बारिश की कमी को कम करने में मदद मिली। रात 8 बजे के आसपास शुरू हुई बारिश से कई सड़कों पर जलभराव हो गया और कुछ इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में 100 से 110 मिमी बारिश हुई, जबकि कई स्टेशनों ने कुछ ही घंटों में 50 से 90 मिमी के बीच रिकॉर्ड किया।
मौसम विभाग ने बताया कब खत्म होगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में मानसून का मौसम 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है और दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण इन्हीं 4 महीनों में सबसे ज्यादा बारिश होती है। इस साल बेंगलुरू में पिछले साल के मुकाबले कम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून सीजन के अंत में ला नीनो प्रभाव के कारण ज्यादा बारिश की संभावना है। यही कारण है कि मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है।
आईएमडी ने बताया है कि पूरे देश से मानसून 15 अक्टूबर तक वापस लौट जाता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल में इस पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications