Today Weather Update: काफी समय से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह इंतजार लंबा नहीं होने वाला है क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना दे दी है।
साथ ही यह भी बताया कि कई जगहों पर जहां अत्यधिक गर्मी हो रही थी वह भी अब झेलनी नहीं पड़ेगी। चलिए अब आपको बताते हैं कि किन जगहों पर आज भारी बारिश होने वाली है और किन जगहों पर धूप खिलेगी।

भारी बारिश से यहां होगा मौसम सुहावना
कर्नाटक की राजधानी में अप्रैल में लोगों ने भीषण गर्मी झेली थी। आईएमडी के अनुसार, शहर में उत्तर कन्नड़ के अधिकांश स्थानों पर और आंतरिक कर्नाटक के कुछ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बादलों के गरजने के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में शहर में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदें भी पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 48 घंटों के बाद भी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना है। 13 और 14 जून को बादल छाए रहेंगे वहीं, 15 जून को मौैसम में बदलाव की संभावना है और पूरे दिन बारिश होने की उम्मीद है। 14 और 15 जून को न्यूनतम तापमान और अधिकतम 18 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इन जगहों पर धूप झेलनी पड़ेगी
आपको बता दें कि कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन यूपी अभी भी गर्मी को झेल रहा है। यूपी में 30-40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। जिससे लोगों का हाल बुरा हो चुका है।
आपको बता दें कि अब आने वाले 4-5 दिन तक कई इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं। सिर्फ यही नहीं, दिल्ली एनसीआर में भी एक बार फिर से हीट वेव का कहर देखने को मिल रहा है। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों पर भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड पर रेड अलर्ट जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
यहां पर हुई मॉनसून की एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शहर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दक्षिणी पश्चिम मानसून के मुंबई पहुंचने की तारीख पहले 11 जून थी, लेकिन मानसून ने 9 जून को ही मुंबई में दस्तक दे दी।
आपको बता दें कि ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, और जलगांव सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी पिछले एक दिन में अच्छी बारिश हुई। 9 जून को सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया।
शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications