Bengaluru Weather Update News: आज से जून का महीना शुरु हो रहा है। पूरे भारत में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। उत्तर भारत में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बेंगलुरु में भी जल्द मौसम करवट लेने वाला है।
पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है लेकिन अब IMD ने एक बहुत बड़ी अपडेट दे दी है।

आज ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
आज बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 23.47 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.15 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। 23.47 डिग्री सेल्सियस और 33.15 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होने का कारण गर्म दिनों का कहर फिर से देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने बताया अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन गर्म दिनों की शुरुआत भी हो सकती है। बैंगलोर में 2 जून को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.56 °C और 31.72 °C रहने का अनुमान है। वहीं, ह्यूमिडिटी 51% रहने की संभावना है।
वहीं, चक्रवात रेमल के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 मई को केरल के तटीय इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी है।
राजधानी दिल्ली में ऐसी है मौसम की चाल
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। 30 को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तर भारत में ऐसा है मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तीव्र लू की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। लेकिन अभी भी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, झारखंड के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीषण गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है। यूपी में सबसे अधिक 72 मौतें वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में हुईंं है।
क्या कम होगा गर्मी का प्रकोप?
IMD के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बना हुआ है और ऊपर से एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, यह निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिम बांग्लादेश तक है।
इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गांगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में 01-03 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभागने ये भी बताया है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान सीधी में 48.2 डिग्री और खजुराहो में 47 डिग्री दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में तीव्र लू रिकॉर्ड की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications