Bangalore Heavy Rain News: बेंगलुरु में गुरुवार शाम को भारी बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ निवासियों का भारी बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
कई मुख्य सड़कें पानी में डूब गई, जिससे ट्रैफिक पुलिस को यातायात को अन्य मार्गों पर पुनर्निर्देशित करना पड़ा।

इन जगहों पर हुआ जलभराव
हाई ग्राउंड्स जंक्शन की ओर चौड़िया रोड पर और हेब्बल की ओर बल्लारी रोड पर संजयनगर क्रॉस पर जलभराव के कारण लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ा।
मैसूर रोड पर आरआर नगर आर्क के पास स्थिति और भी ज्यादा खराब थी, जहां बाढ़ के कारण नयंदहल्ली की ओर आने वाला यातायात रुक गया, जिससे इसे ज्ञानभारती परिसर की ओर रूट को मोड़ना पड़ा।
आईएएफ स्टेशन के पास हुनसमरनहल्ली में बल्लारी रोड पर पानी भर गया, जिससे केआईए की ओर आने-जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। मौसम की स्थिति के कारण बेंगलुरु जाने वाली कई उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया।
इन जगहों पर गिरे पेड़
पूरे शहर में 70 से अधिक पेड़ उखड़ गए। जिन लोगों ने लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाई थी, उन्हें बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में कल रात 8.30 बजे तक 4 मिमी बारिश हुई।
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, विशेष रूप से धारवाड़, गडग, हावेरी, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामानगर जिलों में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
आपको बता दें कि पांच महीने से अधिक गर्म मौसम की मार झेलने के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन अब अधिक बारिश होने के कारण लोगों को कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
येलो अलर्ट भी हुआ है जारी
आपको बता दें कि आईएमडी ने 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और वहीं, भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए है।
बेंगलुरु के कई हिस्सों में 6 मई को शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई थी लेकिन फिर भी परिणामस्वरूप कई सड़कें जलमग्न हो गईं।
ट्रैफिक जाम के कारण लोगों का हाल हुआ बेहाल
बेंगलुरु में अगले 48 घंटों तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा भी है। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त एमएन अनुचेथ के मुताबिक 16 स्थानों पर पेड़ गिरे हैं और 33 क्षेत्रों में भारी जलभराव की सूचना मिली।
इन सभी घटनाओं के कारण कर्नाटक की राजधानी में कई स्थानों पर भयानक यातायात जाम हो गया। पिछली रात सड़कों पर यात्रा करना लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। जलभराव के कारण यात्रियों को काफी देर तक ट्रैफिक जाम में इंतजार करना पड़ा।
वैसे तो बेंगलुरु के निवासियों ने बारिश का आनंद लेने और इस गर्मी से राहत पाने के लिए कई हफ्तों तक इंतजार किया है और अभी कुछ दिनों तक भारी बारिश भी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने 12 मई तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
