Bangalore Rain Prediction: सोमवार को बेंगलुरु में गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। जनवरी की शुरुआत से लंबे समय तक गर्म रहने के बाद बेंगलुरु में 03 मई को कुछ अच्छी बारिश हुई थी।
आपको बता दें कि बेंगलुरु में लोग भीषण गर्मी से काफी दिनों से परेशान थे और पिछले दो दशकों(20 साल) में बेंगलुरु के लिए सबसे गर्म मौसम रहा है, हाई तापमान लगातार बना था।

इस हफ्ते अच्छी बारिश की उम्मीद
आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह बेंगलुरु में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। 07 और 09 मई को बारिश तेज और उसका प्रसार काफी तेज हो सकता है।
यहां तक कि अगले सप्ताह की शुरुआत में 12 और 13 मई को कुछ मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। ऐसा लगता है कि शहर और उपनगरों में गर्म मौसम की समस्या खत्म हो गई है। हालांकि, बारिश हर समय भारी नहीं होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी कम होने की उम्मीद है।
अप्रैल में गर्मी से लोगों का हाल हुआ था बेहाल
इससे पहले बेंगलुरु शहर में पिछले 50 सालों में अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे गर्म दिन 28 अप्रैल 2024 को 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दर्ज किया गया था। इससे पहले 25 अप्रैल 2016 को सबसे गर्म तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अप्रैल और मई महीने के शुरू में बेंगलुरु गर्म रहता है। हालांकि, मई में अक्सर तूफान आ जाते हैं, खासकर महीने के दूसरे भाग के दौरान लेकिन जून के पहले सप्ताह के आसपास किसी भी समय मानसून आने पर मिलती है। आपको बता दें कि इस बारिश से बेंगलुरु के कई हिस्सों में लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली है।
इन जगहों पर हुई बारिश
बेंगलुरु बेंगलुरु दक्षिण और दक्षिण पश्चिम- जेपी नगर, होर्मवु, बोम्मनहल्ली, राममूर्ति नगर, अय्यपा नगर के क्षेत्र में बारिश ने 6 मई को मौसम सुहाना बना दिया।
इसके अलावा बनासवाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बोम्मासंद्रा, चंदपुरा और अनेकल तालुका के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी वर्षा देखी गई।
बारिश के बावजूद, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्काबल्लापुरा और कोलार जिलों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो 7 मई सुबह 8:30 बजे तक था।
इसके अलावा, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, कोलार, मांड्या, मैसूरु, रामानगर और तुमकुरु जिलों के लिए 7 मई सुबह 8:30 बजे तक तूफान का येलो अलर्ट प्रभावी रहा।
हालाँकि बारिश का होना बहुत बड़ा बदलाव है, फिर भी निवासियों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है और कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण यह परेशानी देखी भी जा रही है।
सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए बेंगलुरु शहर पुलिस के प्रयासों के बावजूद, लोगों को सफर के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वसंत नगर में विंडसर मैनर ब्रिज के पास, फ्लाईओवर से ठीक पहले, सड़कों पर पानी भर गया था। शहर के कई हिस्सों में भारी वर्षा के प्रभाव को कम करने के लिए बीबीएमपी द्वारा सक्रिय उपायों की कमी के कारण भी लोग नाराज थे।


Click it and Unblock the Notifications