Bangalore Heavy Rain News: गर्मी की मार झेल रहे बेंगलुरु के लोगों को जहां एक तरफ बारिश से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर उन्हें कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार की रात को 9:35 बजे से 10:29 बजे के बीच बेंगलुरु में हुई तूफानी बारिश के कारण लैंडिंग की स्थिति प्रभावित हुई। इससे कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

इन जगहों पर हुई भारी बारिश
9 मई को हुई भारी बारिश के कारण नृपथुंगा नगर, जयनगर, और आरआर नगर समेत शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंबे भी गिरे हैं।
बारिश ने भीषण के गर्मी से लोगों को काफी राहत दिलाई है लेकिन ऐसे में लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त भी हो गया है।
एयरपोर्ट में भार गया पानी
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही है और इसके कारण एयरपोर्ट और सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है।
बारिश के कहर की वजह से एयरपोर्ट में भारी जलभराव के बाद 17 फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं।
तेज हवाएं और भारी बारिश ने रात 9:35 बजे से 10:29 बजे के बीच लैंडिंग की स्थिति को भी प्रभावित कर दिया था, जिससे कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।
बीआईएएल के एक प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से 13 घरेलू उड़ानें, तीन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ान को चेन्नई के लिए डायवर्ट किया गया है।
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे, जिसे बेंगलुरु हवाईअड्डा या बीएलआर हवाईअड्डा भी कहा जाता है, इस जगह पर पानी बहुत अधिक भर गया और इसकी वजह से कम से कम 17 उड़ानों को चेन्नई की ओर मोड़ना पड़ा।
हवाई अड्डे के टर्मिनलों के कुछ जगहों में पानी भरा
रात भर हुई बारिश ने मुख्य रूप से हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 (टी2) को प्रभावित किया, जो अधिकांश घरेलू उड़ानों को संभालता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि पानी टर्मिनल भवन में घुस कर रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है और उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है।
केआईए(KIA) का संचालन करने वाली बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने बताया कि 9 मई की शाम को थोड़े समय के अंदर ही बहुत भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनलों के कुछ जगहों में पानी भरा हुआ है।
हमारी टीमों ने प्रभाव को कम करने और सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है।
तीन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ान के साथ-साथ 13 घरेलू उड़ानों को डायवर्ट किया गया था।
बेंगलुरु में खराब मौसम के खिलाफ एहतियात के तौर पर इन सभी उड़ानों को चेन्नई के लिए रिडायरेक्ट किया गया था।
येलो अलर्ट भी हुआ है जारी
भारी बारिश, जो गुरुवार रात से शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक जारी रही, को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में अधिकांश जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
