Bengaluru Weather Today: पिछले काफी समय से बेंगलुरू में हल्की बारिश होने की संभवाना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज शहर में मध्यम बारिश और बिजली चमकने का अनुमान जताया है। आज न्यूनतम तापमान 19.51 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और अधिकतम तापमान 29.95 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं कि शहर के मौसम को लेकर आईएमडी ने क्या बड़ी अपडेट दी है।

क्या बेंगलुरू में होने वाली हैं उमसभरी गर्मी? (Bengaluru Weather Update)
आईएमडी ने 2 अक्टूबर तक बेंगलुरु में बारिश की भविष्यवाणी की है। 30 सितंबर को हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
कल यानी 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन राज्य के तटीय जिलों से सटे तटीय और पहाड़ी जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट मध्यम बारिश की उम्मीद है।
यहां होगी 30 सितंबर तक बारिश (Bangalore Mausam Ki Jankari)
आईएमडी ने अपनी हाल में दी हुई जानकारी में बताया कि 28 और 29 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई थी और 29 से 30 सितंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश होगी। इसके अलावा 29 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 30 सितंबर को तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है।
जारी किया गया था ऑरेंज अलर्ट (Bengaluru Weather News In Hindi)
आईएमडी ने इससे पहले भारी बारिश के कारण तटीय क्षेत्रों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तर आंतरिक जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, और उसके बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है।
अन्य राज्यों में होगी जमकर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, के कुछ हिस्से और तमिलनाडु में शनिवार की तरह ही जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है। और बहुत अधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इसके अलावा आईएमडी ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications