Bengaluru Weather IMD New Update: बरसो रे मेघा.. बरसो रे मेघा...बेंगलुरुवासियों के लिए यह गाना एक दम फिट बैठता है क्योंकि बेंगलुरु में मौसम पिछले काफी समय से सुहावना बना हुआ है। बारिश ने पूरे शहर को भीगा दिया है लेकिन भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव का भी सामना करना पड़ रहा है। चलिए अब आपको बताते हैं कि आज का मौसम बेंगलुरु में कैसा रहने वाला है।

बेंगलुरु में आज ऐसा रहेगा मौसम
स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, आज बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा। आज शहर में बादल घिरे रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरु में पिछले एक महीने से बारिश हो रही है और इसके कारण सड़कों पर जाम की भी समस्या बढ़ गई है। ये बेंगलुरुवासियों के दैनिक जीवन पर प्रभाव भी डाल रहा है।
IMD ने दी ये बड़ी जानकारी
आईएमडी ने बताया है कि 3 और 4 जुलाई को बेंगलुरु में बहुत अधिक बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ एक स्थानों पर लंबे समय से मध्यम और भारी बारिश हो रही था। वहीं, अब इसमें कमी भी आएगी। पूर्वी भारत में उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। 1 जुलाई के बाद पूर्वी भारत में भी भारी बारिश में कमी आने की संभावना है।
पिछले कई दिनों में हुई है जमकर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों में कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से और तटीय इलाकों में अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली है। जबकि, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। भारत में मानसून की शुरुआत केरल से हुई थी और अब यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है।
इन राज्यों में शुरु होगी झमाझम बारिश
कुछ राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश का दौर भी जारी है। वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी मानसून का इंतजार है। उत्तर भारत में मानसून का आगमन हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई है। हिमाचल में भी भारी वर्षा के साथ सात जिलों में मानसून पहुंच गया है। जल्द ही अन्य जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से पहली जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर भी जारी रहेगा।
बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है लेकिन जगहों पर लोगों को जलभराव का भी सामना करना पड़ा है। भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
IMD ने ये जानकारी दी है कि 29 जून से 2 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में, 29 जून को मध्य प्रदेश में, 29 से 30 जून को ओडिशा, 30 जून से 2 जुलाई के दौरान कई अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications