Bengaluru Weather Today: बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में मौसम के और ठंडा होने की उम्मीद है क्योंकि पारा 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आइए आपको बतातें हैं कि मौसम विभाग ने बेंगलुरु के मौसम से जुड़ी क्या बड़ी अपडेट दी है।

आज ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल (Bangalore Weather Today)
18 सितंबर को बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 19.27 डिग्री सेल्सियस और 29.4 डिग्री रहने की संभावना है। आज आसामान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश कुछ जगहों पर हो सकती है।
आने वाले 3 दिनों में कम हो जाएगा बेंगलुरू का तापमान (Bengaluru Weather News Today)
19 सितंबर को बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 19.14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.04 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके अलावा 21 सितंबर को तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 17 डिग्री भी रहने की संभावना है।
आईएमडी ने दी ये बड़ी अपडेट
राज्य के तटीय जिलों में मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि अन्य जिलों में छिटपुट बारिश के साथ मौसम ठंडा रहेगा। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने बताया है कि अगले 5 दिनों के लिए मौसम बेंगलुरु में बदल सकता है। उन्होंने रिपोर्ट साझा की है और जानकारी दी है कि राज्य के तटीय जिलों से सटे तटीय और पहाड़ी जिलों में छिटपुट मध्यम बारिश की उम्मीद है। दक्षिण और उत्तर के आंतरिक जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं, 23 और 24 सितंबर को बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है।
इन जगहों पर आज बरसेंगे बादल
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना में तेज भारिश भी हो सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
