Bengaluru Weather Today: बदलने वाला है बेंगलुरु में मौसम का मिज़ाज, क्या कम होने वाली है बारिश?IMD ने दी अपडेट

Bengaluru Weather Update Today: बेंगलुरु में पिछले काफी समय से बारिश से बारिश हो रही है। एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, दूसरी तरफ लोग जलभराव के कारण भी परेशान है। हाल ही में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दी है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Bengaluru weather today

आज ऐसा रहने वाला है बेंगलुरु में मौसम

भारत के गार्डन सिटी में हल्की बारिश के साथ खुशनुमा मौसम देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बेंगलुरु ग्रामीण या शहरी के लिए कोई अलर्ट नहीं है। मौसम अपडेट की बात करें तो आज, बैंगलोर में तापमान 28.16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.76 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कल यानी 4 जुलाई को बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 20.56 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दी ये अपडेट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना रहेगा। इस समय खूबसूरत मौसम के लिए मशहूर शहर बेंगलुरु में अप्रैल और मई के महीनों में पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी की तुलना में ठंडा मौसम अनुभव किया जा रहा है।

आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में हल्की बारिश जारी रहेगी लेकिन शुक्रवार को यह तेज हो जाएगी, और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

अगले हफ्ते भी बारिश को झेलने के लिए रहें तैयार

सप्ताहांत तक बारिश तेज हो जाएगी और रविवार (7 जुलाई) को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही, अगले हफ्ते भी तापमान में गिरावट आएगी और 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह के अंत तक गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

अभी तक, आईएमडी ने 7 जुलाई के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जब शहर में बारिश होने वाली है। मंत्री ने डॉपलर वेदर रडार की मांग की, यह क्या है? इस बीच, बेंगलुरु में मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एमएसएमई और श्रम और रोजगार राज्य मंत्री और बेंगलुरु उत्तर की सांसद शोभा करंदलाजे ने आधिकारिक तौर पर शहर में डॉपलर वेदर रडार स्थापित करने के लिए कहा है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि डॉपलर वेदर रडार मौसम पूर्वानुमान की सटीकता में काफी सुधार करेगा। नई तकनीक के साथ, यह आंधी, भारी बारिश और चक्रवात जैसे गंभीर मौसम की प्रारंभिक चेतावनी देगा। इसका उद्देश्य कर्नाटक के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और महत्वपूर्ण राज्य बुनियादी ढांचे और आर्थिक गतिविधियों की रक्षा करना है।

राज्यों में जारी किया गया ऑरेंज और रेड अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार, बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में अत्याधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत 14 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+