Bengaluru Weather News Today: बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बहुत तेज बारिश देखने को अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दे दी है कि बेंगलुरु में अगले कुछ दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। सिलिकॉन वैली में आज गुरुवार को हल्की बारिश और ठंडे तापमान देखने को मिल सकता है।

बेंगलुरू में आज का मौसम कैसा रहेगा?
बेंगलुरू में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम को, तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे बेंगलुरूवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
बेंगलुरू में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
IMD ने बताया है कि तटीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, आस-पास के क्षेत्रों में मध्यम मध्यम से भारी बारिश और बादल गरज सकते हैं। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश और गरज और बिजली के साथ छिटपुट भारी बारिश का अनुमान है।
27 सितंबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा 28 और 29 सितंबर को शहर में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में काले बादल भी छाए रह सकते हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शहर में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दिन न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कर्नाटक में इन जगहों पर होगी भारी बारिश
उत्तर कन्नड़, उडुपी, बेलगावी, विजयपुरा, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर और कोप्पल समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिण कन्नड़ में मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि गरज के साथ हल्की बारिश कुछ उत्तरी आंतरिक जिलों को प्रभावित कर सकती है। राज्य के दक्षिणी आंतरिक जगहों में भी मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
बाकि राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
26 सितंबर तक गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश का अनुमान है। आपको बता दें कि 24 सितंबर को कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भयंकर बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। गुजरात क्षेत्र में 25 और 26 सितंबर को ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है, जबकि मराठवाड़ा में 24 सितंबर को ऐसा ही मौसम रहेगा। कच्छ और सौराष्ट्र में 24 सितंबर से 28 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक तथा मध्य प्रदेश में 24 सितम्बर से 27 सितम्बर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
असम और मेघालय में 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 26 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 24 सितंबर से 29 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
इसके अलावा ओडिशा में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications