Bengaluru Hottest Day In October: बेंगलुरू में कल 3 अक्टूबर के दिन गर्म दिन के सभी रिकॉर्ड टूट गए। बेंगलुरु में 32.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान कल दर्ज किया गया।
बेंगलुरू मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में 32.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान साल 2002 के बाद से अब तक का सबसे अधिक अक्टूबर तापमान रहा है। बेंगलुरू के मौसम से जुड़ी हुई आईएमडी ने हाल ही में एक अपडेट भी जारी की है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

अक्टूबर में रिकॉर्ड हुआ अब तक का सबसे अधिक तापमान
बुधवार 3 अक्टूबर को बेंगलुरु में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2002 के बाद से अब तक का सबसे अधिक अक्टूबर तापमान रहा है। बेंगलुरु के मौसम में हाल के दिनों में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर में अक्टूबर का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, लेकिन शाम तक तापमान में तेजी से गिरावट आई क्योंकि भारी बारिश ने निचले इलाकों में पानी भर गया था।
बेंगलुरू में बारिश के बावजूद गर्म रहा दिन
बुधवार की सुबह के तापमान ने अब तक के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 3 अक्टूबर का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस महीने के सामान्य अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस से काफी अधिक था। 4 डिग्री सेल्सियस की यह वृद्धि 4 अक्टूबर 2002 को दर्ज किए गए पिछले अक्टूबर के उच्च तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस को पार कर गई। 3 अक्टूबर को शाम में हुई बारिश से पहले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
अक्टूबर के महीने में लोग झेल रहे हैं गर्म मौसम की मार
बेंगलुरू मिरर की रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 अक्टूबर से पहले मंगलवार को भी ऐसा ही तापमान दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले कुछ सालों में, अक्टूबर के तापमान में बेंगलुरु में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2020 में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 2019 में यह थोड़ा कम 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
साल 2002 में रिकॉर्ड किया गया था सबसे अधिक तापमान
वहीं, साल 2018 और 2017 में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस से 31.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे पहले साल 2016 और 2015 में तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और 32.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। अक्टूबर में सबसे ज़्यादा तापमान 2002 (32.4 डिग्री सेल्सियस) और 2012 (32.3 डिग्री सेल्सियस) में रहा था।
मई की तरह बेंगलुरू में हो रही है तापमान में वृद्धि
बुधवार को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो आमतौर पर मई या जून में होता है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम इसलिए है क्योंकि इस बार कम बारिश देखने को मिली है। जबकि राज्य में इस वर्ष 17% अधिक वर्षा हुई, फिर भी न्यूनतम टेंपरेचर भी 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
8 अक्टूबर तक होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान लगाया है। 8 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरजने की संभावना है, कभी-कभी भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बेंगलुरू में इन जगहों पर होगी बारिश
आपको बता दें कि बेंगलुरू मिरर की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिकबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, मंड्या, रामनगर और तुमकुरु जैसे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
