Bengaluru Weather Update: बेंगलुरू में 5 अक्टूबर को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सिर्फ सड़के ही नहीं बल्कि अपार्टमेंट तक में पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 अक्टूबर को शहर में 10.4 मिमी बारिश दर्ज की थी। इसके कारण 15 पेड़ और 44 पेड़ों की टहनियां भी टूट गई।

इन जगहों पर बेंगलुरू में भरा सबसे ज्यादा पानी (Bengaluru Heavy Rain News)
दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। भयंकर बारिश और जल निकासी व्यवस्था सही से नहीं होने के चलते सड़कों पर पानी भर गया और गंभीर जाम का लोगों को सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में यातायात पुलिस ने सड़कों से पानी हटाने की भी कोशिश की।
बेंगलुरू के इस अपार्टमेंट के बेसमेंट में भरा पानी (Bengaluru Mein Barish)
येलहंका में, केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे वाहन भी पानी में डूब गए। इस परिसर की 50 फीट की दीवार ढह गई, जिससे येलहंका झील का पानी अपार्टमेंट परिसर में भर गया। रात के दौरान पानी का स्तर लगभग 4 फीट तक बढ़ गया। बीबीएमपी, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमों ने पानी को बाहर निकालने का काम किया। प्रभावित क्षेत्रों में रेत की बोरियां रखी गईं, और निवासियों को भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।
इसके अलावा पश्चिमी क्षेत्र में पार्क व्यू अपार्टमेंट की 7 फुट ऊंची दीवार 10 फुट के क्षेत्र में ढह गई, जबकि ईटीए मॉल में भी एक दीवार ढह गई, तथा मलबा हटाने और पहुंच प्रदान करने के लिए कार्रवाई की गई। कई सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे पूरे शहर में यातायात पर भी काफी असर पड़ा। 5 अक्टूबर की रात बेंगलुरु टाउन हॉल, कॉर्पोरेशन सर्कल, केआर मार्केट, मैजेस्टिक के आसपास सबसे अधिक बारिश हुई जिससे वहां पर भी सड़के जलमग्न हो गई।
मौसम विभाग ने दी बारिश से जुड़ी बड़ी अपडेट (Bangalore Weather)
बेंगलुरु में पिछले दो-तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें उन्होंने बेंगलुरु के लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में अभी तीन दिन और बारिश होने की संभावना है। यानी 10 अक्टूबर तक शहर में भारी बारिश की संभावना है।
बेंगलुरु के लिए 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनसार, इस दिन तक न सिर्फ बारिश होगी, बल्कि हवा तेज चलने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई पेड़-पौधों के गिरने की आशंका है।
आज भी बेंगलुरू में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 8 और 9 अक्टूबर को शहर में तेज बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटों में मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात सदस्यों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications