Bengaluru's Rental Housing Market: बेंगलुरु में किराएदारों के लिए खुशखबरी आ गई है। लोकल ब्रोकर्स का कहना है कि शहर के किराये के रेंटल हाउसिंग मार्केट में ऐवरेज 5-10% की कीमत में सुधार देखा जा रहा है। अगर आप भी किरायदार हैं या फिर बेंगलुरु में फ्लैट किराए पर लेने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐवरेज रेंट बेंगलुरु में कितना लिया जा रहा है।

लोकल ब्रोकर्स ने आखिर क्यों आई है किराए कीमत में गिरावट
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के रेंटल हाउसिंग मार्केट में करेंट कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ऐवरेज 5-10% की कीमत में गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई किराएदार शहर के बाहरी इलाकों में शिफ्ट हो रहे हैं, जहां नए घर प्राइम एरिया से कम किराए पर उपलब्ध हैं और कई को-लिविंग ऑप्शन की भरमार है, जिससे पैसे की बचत होती है।
आमतौर पर कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में शहर के स्कूलों में नए शैक्षणिक कैलेंडर के शुरू होने से पहले परिवारों द्वारा आवास बदलने आदि के कारण किराया अधिक हो जाता है।
हाइब्रिड वर्क कल्चर को देखते हुए कई लोग ले रहे हैं ये फैसला
अग्रवाल एस्टेट्स के संस्थापक मनोज अग्रवाल के अनुसार, अधिक निश्चित हाइब्रिड वर्क कल्चर को देखते हुए, कई किरायेदार शहर के बाहरी इलाकों में जा रहे हैं, जहां आईटी कॉरिडोर के आसपास के प्रमुख क्षेत्रों की तुलना में किराया कम है। शहर भर में उनके किराये की संपत्तियों के पोर्टफोलियो में रिक्तता का स्तर, जो पहले औसतन 2-3% था, अब बढ़कर 5% हो गया है।
इतना है 1BHK और 2BHK का किराया
पूर्वी बेंगलुरु में सरजापुर रोड और व्हाइटफील्ड जैसे आईटी कॉरिडोर के आसपास के इलाकों में सबसे अधिक लोग ये फैसला ले रहे हैं। इसके कारण किराये की दरों में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एक लोकल ब्रोकरेज फर्म ने बताया है कि साल की पहली तिमाही में ₹ 28,000 प्रति माह पर उपलब्ध 1 BHK यूनिट अब ₹ 25,000 पर किराए पर दी जा रही है। दूसरी ओर, 750-1,175 वर्ग फीट का 2 बीएचके जो पहले 28,900-45,200 रुपये प्रति माह की रेंज में उपलब्ध था, प्रॉपटेक फर्म स्क्वायर यार्ड्स से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब इसका किराया 33,600-40,300 रुपये के बीच है।
हालांकि, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स ने बताया कि यह बदलता रुझान सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट इलाकों में उसी हद तक नहीं दिखा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जाने-माने ब्रैंड्स द्वारा विकसित ग्रेड ए प्रोजेक्ट्स में किराए में स्टैंडअलोन ग्रेड बी बिल्डिंग्स की तुलना में मामूली गिरावट आई है।
लोकल ब्रोकर्स ने बाहरी इलाकों में संपत्तियों के लिए पूछताछ में वृद्धि और कुल मिलाकर किराये में गिरावट की पुष्टि की, वहीं, कुछ स्टेकहोल्डर्स ने कहा कि कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
