Bengaluru Traffic Restrictions for Bakrid 2024: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा। इस ज्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए है। बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर गुरप्पनपाल्या के पास बीजी रोड पर नमाज के लिए भीड़ जुटने की उम्मीद है।
यातायात में परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए, बेंगलुरु पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है जिसमें यह त्यौहार समाप्त होने तक जनता के लिए विशेष प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग शामिल हैं।

बेंगलुरु में इन रूट्स का रखें ध्यान
आपको बता दें कि कुछ सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। इनकी लिस्ट आप चेक कर सकते हैं।
- सागर अस्पताल जंक्शन से बीजी रोड पर गुरप्पनपाल्या जंक्शन तक।
- जीडी मारा जंक्शन से गुरप्पनपाल्या जंक्शन
- 39वें क्रॉस रोड रेड्डी अस्पताल जंक्शन से गुरप्पनपाल्या जंक्शन तक।
आप इन रास्तों के जगह अन्य सड़कों का उपयोग कर सकते हैं। रूट डायवर्जन की ये है लिस्ट भी जारी की गई है। इसके अनुसार, डेयरी सर्किल से बीजी रोड की ओर आने वाले वाहनों को सलाह दी जाती है कि स्वागत जंक्शन की ओर दाएं मुड़ें, फिर ईस्ट एंड जंक्शन की ओर बाएं मुड़ें और 28वें मुख्य सड़क जंक्शन से होते हुए डेल्मिया जंक्शन तक पहुंचें और जीडी मारा जंक्शन की ओर से आगे बढ़ें।
बी.जी. मेन रोड पर बिलकाहल्ली से आने वाले वाहनों को सलाह दी जाती है कि वे बाएं मुड़कर देलमिया जंक्शन की ओर जाएं और 28वें मेन रोड जंक्शन, ईस्ट एंड जंक्शन से होते हुए सागर हॉस्पिटल जंक्शन की ओर जाएं और बाएं मुड़कर बी.जी. मेन रोड से जुड़ें।
इसके अलावा, परामर्श में जनता से इन यातायात डायवर्जन के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
इन जगहों पर भी ट्रैफिक एडवाइजरी की गई है जारी
बकरीद को लेकर लखनऊ पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। लखनऊ पुलिस के अधिकारी राजधानी की सड़कों पर पैदल गश्त कर रहे है।
आपको बता दें कि लखनऊ में 95 ईदगाह और 1149 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। जिसमें ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा में सबसे ज्यादा नमाजी नमाज अदा करने के लिए आते है। इस दौरान खुले स्थानों पर कुर्बानी और खुले रूप से मांस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
वहीं, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने बकरीद की नमाज के मद्देनजर 17 जून को मीर आलम ईदगाह, हॉकी मैदान, मसाब टैंक और लैंगर हौज में यातायात प्रतिबंध की घोषणा की है। यह प्रतिबंध सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक लागू रहेंगे। नमाज़ के लिए ईदगाह जाने वाले लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी। हालांकि, अपने वाहन भी उन्हें निर्धारित स्थानों पर पार्क करने होंगे।
यहां पर लागू हुई धारा 144
नोएडा में 4 दिनों के लिए धारा 144 लागू की गई है। 16 जून से लेकर 19 जून तक यह धारा लागू रहेगी। बकरीद और गंगा दशहरा के मौके पर यह निर्णय लिया गया है। पुलिस के आदेश के अनुसार, बिना विशेष अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रार्थना, पूजा, जुलूस और अन्य धार्मिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications