Bengaluru Mei Aaj Ka Mausam: बेंगलुरू में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बेंगलुरू में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जमकर बारिश होगी। इसके साथ ही बादल गरजने की भी संभावना है। सिर्फ यही नहीं, शहर में अगले 5 दिन बादल बरसेंगे लेकिन किन-किन जगहों पर सबसे अधिक बारिश होगी, चलिए इसके बारे में आपको सारी अपडेट देते हैं।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरू में मौसम का हाल? (Bengaluru Mausam Ka Hal)
बेंगलुरू में आज न्यनूतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसी के साथ आज तेज बारिश होने की भी संभावना है।
बेंगलुरू में इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम (Bangalore Weather Update Today)
4 अक्टूबर से बेंगलुरु में बादल छाए रहने की संभावना है और दिनभर में एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती हैं। इसके साथ ही बादल गरज सकते हैं।
इसी तरह 5 और 6 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिलेगी, तापमान धीरे-धीरे कम होता जाएगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को शहर में बारिश होने का अनुमान है, जिससे मौसम ठंडा रहेगा और दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। आने वाले हफ्ते में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
बेंगलुरू में इन जगहों पर हो सकती है जमकर बारिश (Bengaluru Rain News)
बैंगलोर के मध्य भाग जैसे मैजेस्टिक, गांधी नगर, बसवनगुड़ी, बनशंकरी, जेपी नगर, विजयनगर, जयानगर, आरटी नगर, मल्लेश्वर, यशवंतपुर,नागरबावी, नागवारा, हेब्बाला में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा शहर के मैसूर रोड, केंगेरी, केआर पुरम, केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट जैसे बाहरी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बेंगलुरू में मानसून के बाद क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मानसून के बाद, कर्नाटक में तापमान बढ़ रहा है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग के अधिकारी इस बढ़ोतरी का कारण कम बारिश और अधिक तापमान को मान रहे हैं।
इसके अलावा लंबे समय तक ड्राई मौसम और भी इसके लिए जिम्मदार मानते हैं। सबसे कम बारिश इस बार बेंगलुरू में सितंबर महीने में दर्ज की गई। भारत की सिलिकॉन वैली अपने सुहावने मौसम के दिनों के लिए जानी जाती है, लेकिन इस साल, सबसे अधिक बारिश वाला महीना बेंगलुरु के लिए सबसे गर्म महीनों में से एक बन गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में केवल 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे यह अब तक का दूसरा सबसे गर्म मौसम महीना सितंबर बन गया है।
इन राज्यों में भी होगी जमकर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कम बारिश होने की संभावना है.। वहीं, 5 से 10 अक्टूबर के बीच देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। IMD ने ये भी बताया है कि इस बार दिल्ली एनसीआर में कड़ाके ठंड पड़ने वाली है।
इसके अलावा ये भी नई अफडेट दी गई है कि अक्टूबर-नवंबर में ला नीना ईफेक्ट देखने को मिलेगा और अगर यह इस महीने एक्टिव होता है तो दिसंबर के शरुआत से अधिक ठंड पड़ने लगेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications