Bengaluru-Hyderabad Highway: बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे को लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। देशभर में इंफ्रास्ट्रचर डेवलेपमेंट के चलते बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे को 4 लेन से 12 लेन में बदलने की तैयारी की गई है। आपको बता दें कि ये काफी समय से तय किया जा रहा था। इसे NH-44 के नाम से भी जाना जाता है। आइए इसके बारे में आपको अन्य जानकारी देते हैं।

इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
इस बढ़े विकास की मदद से कुरनूल और अनंतपुर जैसे क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। सिर्फ यही नहीं, सड़क की स्थिति में भी इससे सुधार होने की संभावना है। फिलहाल में, NH-44 भीड़भाड़ और अपनी क्षमता में सीमाओं से जूझ रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट की मदद से 8 अतिरिक्त लेन जोड़कर मौजूदा परेशानियों को दूर किया जाएगा। इससे यातायात सही ढंग से होगा, यात्रा का समय कम होगा और इस एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।
आखिर क्या है इसके पीछे का उद्देश्य?
इस प्रोजेक्ट के पीछे का उद्देश्य रायलसीमा क्षेत्र में इकोनॉमिक ग्रोथ और डेवलपमेंट प्रदान करना है। फिलहाल NH-44 चार लेन चौड़ा है लेकिन आने वाले समय में इसे 12 लेन एक्सप्रेसवे में तब्दील कर दिया जाएगा। इससे कस्बों और शहरों के बीच की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। 4 लेन से 12 लेन एक्सप्रेव वे बनने पर लोगों का ट्रैवलिंग टाइम तो कम होगा ही साथ में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन भी अधिक होगा।
पर्यावरण का भी रखा जाएगा पूरा ख्याल
केंद्र सरकार का यह कदम क्षेत्र के विकास और विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
इस बड़े प्रोजेक्ट के दौरान नेचुरल रिसोर्सेज पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली और पानी की कमी जैसे पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को भी ध्यान में रखा जाएगा। अथॉरिटी सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज को फॉलो करेगा ताकि क्षेत्र को लंबे समय के लिए कई सारे फायदे मिलें। साथ ही, एक्सप्रेसवे के चल रहे रखरखाव और भविष्य के विकास में सहायता मिलेगी।
दिसंबर में इस एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 से पहले बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी हो सकता है। इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय घटकर ढाई घंटे रह जाएगा, जो अभी 7 से 8 घंटे है। साथ ही, एक्सप्रेसवे से शहरों के बीच की दूरी 80 किलोमीटर कम हो जाएगी और इसकी स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह एक्सप्रेसवे 262 किलोमीटर लंबा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
