Bengaluru Homebuyers News: अपना घर खरीदें या किराये पर रहें? अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि बेंगलुरु में 30-45% लोग अपना घर खरीद रहे हैं और वह किराए के घर में रहना अब कम पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये किस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है।

इस रिपोर्ट में हुआ है घर खरीदने को लेकर खुलासा
ऑनलाइन प्रॉपर्टी लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म नोब्रोकर के डेटा से पता चला है कि बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रमुख शहरों में किराएदार लगभग एक दशक पहले घर खरीदने से पहले आम तौर पर नौ बार किराए पर रहते ही थे यानी वे लंबे समय तक किराया भरने के बाद खुद का घर लेने पर विचार करते थे।
आज, युवा पीढ़ी यानी Gen Z केवल 4 या 5 बार ही किराए को देने के बाद घर खरीदना पसंद कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, बेंगलुरू में बढ़ते किराए ने घर खरीदारों की सोच में बदलाव ला दिया है, जहां पहली बार घर खरीदने वालों की ऐवरेज आयु महज 3 सालों में 42 से घटकर 34 हो गई है, क्योंकि युवा पीढ़ी किराए पर रहने के बजाय घर के मालिक होने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
नोब्रोकर के सह-संस्थापक ने बताया Gen Z खरीद रहे हैं सबसे अधिक घर
मनीकंट्रोल के अनुसार, अभिषेक सिन्हा और अक्षय पंजाबी जैसे युवा पेशेवर हैं। 32 साल के सिन्हा, जो एक मेडिकल स्टार्टअप में कर्मचारी हैं उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 1.9 करोड़ रुपये में एक घर खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने किराए पर लिए गए तीन अपार्टमेंट बदले हैं। अक्षय पंजाबी ने भी इसी तरह का रास्ता अपनाया। ई-कॉमर्स कर्मचारी ने 32 साल की उम्र तक व्हाइटफील्ड में सुमाधुरा ग्रुप की एक प्रमुख आवासीय परियोजना में 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।
अक्षय पंजाबी के अनुसार, "बेंगलुरू में हमें जो हाई रेंट पर मिलता है, उसे देखते हुए, 60,000-80,000 रुपये प्रति माह के किराये के साथ, मैंने पूर्वी आईटी कॉरिडोर में एक प्रमुख आवासीय परियोजना में निवेश करने का फैसला किया। बेंगलुरू में उच्च किराये और साथ ही होम लोन की ब्याज दरों को देखते हुए, मुझे लगा कि किराए पर रहने की तुलना में अपना खुद का अपार्टमेंट खरीदना अधिक स्थिर वित्तीय निर्णय होगा। इससे मुझे भविष्य में अपने निवेश का विकल्प भी मिलता है, जब मेरे 40 साल के होने तक कीमतें बढ़ जाएंगी।
नोब्रोकर के सह-संस्थापक सौरभ गर्ग ने बताया कि अकेले Gen Z ने इन लेन-देन में 16 प्रतिशत का योगदान दिया, जबकि बाकी हिस्सा मिलेनियल्स का था।
सैलरी अधिक होने से भी बढ़ रही है घर खरीदने की मांग
इसके अलावा आय के स्तर में वृद्धि ने घर खरीदने की प्रवृत्ति को और बढ़ावा दिया है। कर्नाटक आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2022 और 2023 के बीच 5.8 प्रतिशत बढ़ी है। महामारी के बाद बेंगलुरु में वेतन में वृद्धि देखी गई है। हनु रेड्डी रियल्टी के किरण कुमार के मुताबिक यह वेतन वृद्धि शहर में मिलेनियल्स और जेन जेड के बीच आवास की मांग को बढ़ाने वाला एक प्रमुख कारण रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications