Bengaluru Woman Won 9 Lakh rs By Sleeping: बेंगलुरु की एक निवेश बैंकर ने हाल ही में सिर्फ सोकर 9 लाख रुपये का ईनाम अपने नाम कर लिया। क्या आप इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं? आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे निवेश बैंकर जिसका नाम साईश्वरी है उसे नींद पूरी करने पर भला क्यों पैसे मिलें तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनी थी साईश्वरी
साईश्वरी ने बैंगलोर स्थित स्टार्टअप वेकफिट के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के तीसरे सीजन में 'स्लीप चैंपियन' का खिताब जीता है। वह इस कार्यक्रम की 12 'स्लीप इंटर्न' में से एक थीं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो नींद को प्राथमिकता देते हैं। इसमें प्रतिभागियों को हर रात कम से कम आठ से नौ घंटे की नींद लेने की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा, प्रतिभागियों को दिन में 20 मिनट की पावर नैप लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हर सेलेक्डेट इंटर्न को एक प्रीमियम गद्दा और स्लीप ट्रैकर दिया गया, ताकि उनकी नींद के पैटर्न की निगरानी की जा सके। इंटर्न ने अपनी नींद की आदतों को सुधारने और 'स्लीप चैंपियन' का खिताब जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अनुभवी नींद एडवाइजर के नेतृत्व में नियमित वर्कशॉप में भी भाग लिया।
10 लाख से अधिक लोगों ने किया इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन
तीन पार्ट में स्लीप इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 51 इंटर्न को रोजगार भी मिला, जिन्होंने सामूहिक रूप से 63 लाख रुपये का वजीफा अर्जित किया।
ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोरकार्ड 2024 (वेकफिट रिचर्च) के सातवें वर्जन में बताया गया है कि भारत के लगभग 50% लोग सुबह उठने पर थका हुआ महसूस करते हैं। लंबे समय तक काम करने, खराब नींद के माहौल, तनाव और चिंता, शारीरिक गतिविधि की कमी आदि जैसे कारणों से देश में नींद की कमी बहुत आम हो गई है।
वेकफिट के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) कुणाल दुबे के अनुसार, स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम कंपनी का भारत के नींद के साथ रिश्ते को फिर से जगाने का एक मजेदार तरीका है, जिसमें इंटर्न को इंटर्नशिप अमाउंट देकर प्रोत्साहित किया जाता है।
हालांकि यह कार्यक्रम एक ड्रिमी नौकरी जैसा लग सकता है, लेकिन इसमें नींद के प्रोग्राम का सख्ती से पालन करना और नींद से संबंधित गतिविधियों में भाग लेना भी शामिल था।
साईश्वरी ने दी नींद से जुड़ी ये सलाह
द हिंदू के अनुसार, साईश्वरी ने बताया, इंटर्नशिप के दौरान अपनी नींद के स्कोर को बेहतर बनाने का विचार थोड़ा तनावपूर्ण था। नींद की प्रतियोगिता की आप परीक्षा की तैयारी तो कर सकते हैं, लेकिन अच्छी नींद के लिए आप कैसे तैयारी कर सकते हैं? फिनाले के दिन, मेरा लक्ष्य आराम से रहना और वर्तमान में मौजूद रहना था। वेकफिट के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम का प्राथमिक उद्देश्य नींद की गुणवत्ता में सुधार करना है। जैसे-जैसे मैं इसमें शामिल होती गई, प्रोग्राम में और अधिक निवेश करने लगी।
स्लीप इंटर्नशिप का ये है प्रोसेस
पहला प्रवेश शॉर्टलिस्ट राउंड- उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट बनाने के लिए आवेदनों की शुरुआत में चेकिंग की जाती है।
दूसरा वीडियो रिज्यूमे राउंड- शॉर्टलिस्ट किए गए इंटर्न वीडियो रिज्यूमे भेजते हैं, जिसमें नींद के प्रति उनके जुनून और प्रोग्राम के लिए उनकी सूटेबिलिटी को देखा जाता है।
पर्सनल इंटरव्यू- फाइनलिस्टों का इंटरव्यू उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार के प्रति उनके उत्साह का आकलन करने के लिए किया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
