नयी दिल्ली। 2020 का त्योहारी सीज़न लगभग शुरू होने वाला है। इस बीच तक भारत में एक और ऑटोमेकर ने नई पेशकश की घोषणा कर दी है। अब इटली की बाइक निर्माना बेनेली की भारतीय इकाई ने अपनी एक दमदार बाइक पर खास ईएमआई ऑफर पेश किया है। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में इकलौती बीएस-6 मोटरसाइकिल बेनेली इम्पीरियल 400 कीमतों में हाल ही में लगभग 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी। मगर अब कंपनी ने लो-ईएमआई ऑप्शन के साथ बाइक की पेशकश कर रही है ताकि इसे आसानी से खरीदा जा सके। बेनेली इम्पीरियल 400 अब 85 प्रतिशत फाइनेंस स्कीम और 4,999 रुपये की बेहद कम ईएमआई ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इम्पीरियल के लिए बुकिंग राशि सिर्फ 6,000 रुपये है। यानी अब आप इस धांसू बाइक के लिए सिर्फ 6000 रु में बुकिंग कर सकते हैं।
दमदार है इंजन
इम्पीरियल में 374 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 21 पीएस और 29 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह पहले के बीएस-4 इंजन के समान है, लेकिन इसके आरपीएम में थोड़ा बदलाव किया गया है। इम्पीरियल की स्टाइलिंग बिलकुल रेट्रो (पुराने समय) की है। इसमें एक गोल हेडलैम्प, टियर-ड्रॉप टैंक और एक हाई स्प्लिट-सीट सेटअप मौजूद है। बेनेली इम्पीरियल 400 की कीमत 1.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। ये कीमत इसके सिल्वर कलर वेरिएंट के लिए है। इसका रेड और ब्लैक कलर मॉडल आपको 2.11 लाख रु में मिलेगा।
कैसे हैं कलर ऑप्शन
इम्पीरियल बाइक को तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिनमें सिल्वर, ब्लैक और रेड शामिल है। अपने रेट्रो डिजाइन और कीमत के साथ इम्पीरियल 400 इस सेगमेंट में सीधे रॉयल एनफील्ड 350 के साथ मुकाबला करेगी। ये ऐसा सेगमेंट है, जिस पर भारतीय ब्रांड का काफी अच्छा दबदबा है। इस सेगमेंट में जावा और जवा 42 भी है। इसमें एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल और 12-लीटर टैंक के साथ रबर पैडिंग दिया गया है।
वारंटी ऑप्शन भी है शामिल
बेनेली इम्पीरियल 400 को स्टैंडर्ड 3-वर्ष / असीमित-किलोमीटर वारंटी के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी पहले दो वर्षों के लिए एक अतिरिक्त सर्विस, तीसरे साल के सालाना मैंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट, पिक एंड ड्रॉप सुविधा और रेट्रो-क्लासिक मोटरसाइकिल के साथ 24X7 आरएसए सर्विस दे रही। बाइक में सस्पेंशन का ख्याल रखते हुए फ्रंट में 41 मिमी टेलीस्कॉपिक और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक्स दिए गए हैं। फ्रंट में दो-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 300 मिमी डिस्क और रियर में सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 240 मिमी डिस्क है।
कैसे करें बुकिंग
इसलिए अगर आप इस बाइक को घर लाने में रुचि रखते हैं तो आप 6000 रु की टोकन राशि से कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से या अपनी नजदीकी बेनेली डीलरशिप के पास एक यूनिट की बुकिंग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
