नई दिल्ली, अगस्त 23। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ओप्पो ए15 स्मार्टफोन को रियायती कीमत पर लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के साथ हाथ मिलाया है। ओप्पो ने कहा है कि इस साझेदारी के तहत ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में 999 रुपये का सपोर्ट मिलने के बाद 9,999 रुपये के डिस्काउंटेड रेट पर पेश किया जाएगा। अब तक ओप्पो ए15 देश में 10,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। इस ऑफर में और भी बेनेफिट मिलेंगे।
7000 रु के एक्सट्रा बेनेफिट
कीमत पर छूट की घोषणा के अलावा ओप्पो ने अपने ओप्पो ए15 स्मार्टफोन को खरीदने वाले जियो ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि जियो एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत इच्छुक खरीदार 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें ओप्पो ए15 स्मार्टफोन खरीदने पर 7,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलेगा।
नये और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है ऑफर
ओप्पो ने यह भी कहा कि ये ऑफर्स सभी नए और मौजूदा जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जहां ग्राहकों के पास ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के 3 जीबी वेरिएंट को मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से जियो लॉकिंग के साथ या उसके बिना खरीदने का विकल्प होगा, वहीं ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दोनों के लिए जियो सिम कार्ड की आवश्यकता होगी।
जानिए फोन के फीचर्स
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशंस का सवाल है तो ओप्पो ए15 स्मार्टफोन में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है और स्क्रीन रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। यह मीडियाटेक के हेलियो पी35 सिस्टम-ऑन-चिप पर चलता है। साथ ही इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। मगर इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
दमदार है कैमरा
कैमरे की बात करें तो मामले ओप्पो ए15 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है। बैटरी की बात करें तो ओप्पो ए15 स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। यह एंड्रॉइड 10-आधारित कलरओएस 7.2 पर चलता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और 3.5 मिमी जैक है। यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें डायनेमिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू शामिल हैं। इस स्मार्टफोन का वजन 175 ग्राम है।
शुरू हो गया ऑफर्स का सिलसिला
आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपिनयों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर्स और डील्स की पेशकश शुरू कर दी है। स्मार्टफोन कंपनियां भी इस मौके का फायदा उठाना चाहती हैं। इसलिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने भी नई पार्टनरशिप करके बाजार में बढ़त हासिल करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जियो और ओप्पो का ऑफर इसी कड़ी का हिस्सा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications