BEML Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी BEML ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. FY25 की दूसरी तिमाही नतीजों की जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर घटा है. नतीजों से पहले शेयर करीब सवा 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ है.
BEML ने जारी किए नतीजे
एक्सचेंज को BEML ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान करीब 51 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 51.78 करोड़ रुपए था. यानी सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 1.5 फीसदी गिरा है. दरअसल, मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी गिरने से हैवी मशीनरी और इक्विपमेंट की कमजोर डिमांड का असर प्रॉफिट पर दिखा. बता दें कि कंपनी एयरोस्पेस, माइनिंग, रेल और मेट्रो इंडस्ट्रीज के लिए मशीनरी और प्रोडक्ट्स तैयार करती है. BEML के ग्राहकों में RVNL, अदानी पावर और चेन्नई मेट्रो रेल शामिल हैं.
आय में सालाना आधार पर गिरावट
कंपनी ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान आय 860 करोड़ रुपए रही, जोकि 4 तिमाहियों में बढ़त के बाद गिरा है. वहीं, कुल खर्च 7 फीसदी घटकर 820 करोड़ रुपए पर आ गया. इस तिमाही के दौरान BEML ने 811 करोड़ रुपए का ऑर्डर पूरा किया है. यह पिछले साल की समान तिमाही में 910 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, प्रतिद्वंदी कंपनी जुपिटर बैगंस (Jupiter Wagons) दूसरी तिमाही में 9.3 फीसदी बढ़ा है.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ा
BEML ने बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 18.3 फीसदी बढ़ा है, जोकि 73 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 61.6 करोड़ रुपए थी. इस दौरान मार्जिन जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.5 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 6.7 फीसदी था.
नतीजों से पहले शेयर
BEML का शेयर नतीजों के पहले सवा 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जोकि BSE पर 4096 रुपए पर आ गया. शेयर ने शॉर्ट से लेकर लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर पिछले 6 महीने में 28 फीसदी की बढ़त दिखा चुका है. 1 साल में स्टॉक करीब 90 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है. शेयर का 52-वीक हाई 5,489.15 रुपए और 52-वीक लो 2,141.60 रुपए है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
