Belrise Industries Share Price: ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर आज बुधवार को एक्सचेंज पर लिस्ट हो गया है. शेयर एनएसई और बीएसई पर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयरों की लिस्टिंग 11% प्रीमियम पर हुई है. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में करेक्शन देखने को मिल रहा है. शेयर के हाई 103.20 रुपए से फिसलकर 97.19 रुपए पर आ गया है. इसका कुल मार्केट कैप 8667 करोड़ रुपए है.
बढ़त के साथ शेयरों की लिस्टिंग
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयरों ने मजबूत शुरुआत की. NSE पर बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर 100 रुपए पर खुले, जबकि इश्यू प्राइस 90 रुपए था. यानी लिस्टिंग 11.11% प्रीमियम पर हुआ. इस बीच BSE पर शेयरों ने 98.50 रुपए के भाव पर शुरुआत की. यानी यहां 9.44% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई.
IPO को मिला जबरदस्त रिस्पांस
कंपनी के IPO को निवेशकों से जबरदस्त सपोर्ट मिला. यह 2150 करोड़ रुपए के ऑफर साइज से 41.30 गुना ज्यादा बोलियों के साथ पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ. यह आईपीओ पूरी तरह से बिना किसी ऑफर फॉर सेल (OFS) के एक नया इक्विटी शेयर इश्यू था. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 85 रुपए से 90 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया था.
बेलराइज इंडस्ट्रीज में निवेशकों का अपडेट
बेलराइज इंडस्ट्रीज ने अलग-अलग इनवेल्टमेंट कैटेगरी से जबरदस्त रिस्पांस मिला. NSE डेटा के मुताबिक 17,70,58,824 शेयरों की ऑफरिंग के मुकाबले 7,31,30,36,542 शेयरों के लिए बोलियां आईं. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) ने अपने कोटे से 108.35 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन रेट के साथ पर्याप्त रुचि दिखाई. गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) ने अपने अलॉटमेंट शेयरों की 38.33 गुना बोली लगाई, जबकि रिटेल इनवेस्टर्स ने अपनी कैटेरी के लिए 4.27 गुना सब्सक्राइब किया.

बेलराइज इंडस्ट्रीज का कारोबार
1988 में स्थापित बेलराइज इंडस्ट्रीज ने IPO से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को कवर करने के लिए करने की योजना बनाई है. कंपनी बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, हीरो मोटरकॉर्प, जगुआर लैंड रोवर और रॉयल एनफील्ड मोटर्स सहित कई प्रमुख बहुराष्ट्रीय मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) के साथ सहयोग करती है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
