Belrise Industries IPO GMP: पुणे स्थित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ 21 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 166 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 20 मई को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 4.25 रुपये तक पहुंच गया है। यह 94.25 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹90 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹94.25 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 4.72% का फायदा हो सकता है।
IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड
कंपनी IPO से कुल 2,150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे, कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। IPO में 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए रिजर्व है। 35% रिटेल निवेशक के लिए रिजर्व है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के 15% रिजर्व है।
कंपनी के बारे में जानकारी
Belrise Industries ऑटो सेक्टर के लिए सेफ्टी सिस्टम और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस बनाती है। इसके प्रोडक्ट में मेटल चेसिस, सस्पेंशन सिस्टम, एग्जॉस्ट सिस्टम, पॉलिमर पार्ट्स आदि शामिल हैं। इस आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी। बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, रॉयल एनफील्ड और जगुआर लैंड रोवर जैसी बड़ी कंपनियां इसके कस्टमर्स हैं। 30 जून 2024 तक, कंपनी दुनियाभर में कुल 27 ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को सर्विसेस दे रही है। कंपनी ने अब तक 8 राज्यों के 9 शहरों में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की हैं।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
FY24 में कंपनी का रेवेन्यू- ₹7,484.21 करोड़ रहा है और FY24 में मुनाफा ₹310.88 करोड़ रहा है। इसके अलावा अप्रैल-दिसंबर 2024 तक का रेवेन्यू ₹6,013.43 करोड़ रहा है और अप्रैल-दिसंबर 2024 तक का मुनाफा ₹245.47 करोड़ रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
