Belrise IPO Allotment: बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ 23 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गया है। निवेशकों के लिए 2,150 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू 21 मई से 23 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसमें रिटेल इनवेस्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। बोराना वीव्स का IPO 43.14 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आज 26 मई को इश्यू में पैसा लगाने वाले निवेशकों के खाते में शेयर अलॉट होंगे और फिर NSE और BSE पर 28 मई को लिस्टिंग होगी।

IPO को मिला तगड़ा रिस्पांस (Belrise IPO Allotment)
बेलराइज इंडस्ट्रीज के आईपीओ में इश्यू प्राइस 23.89 रुपये प्रति शेयर रहा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स(QIBs) का हिस्सा 112.63 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) का हिस्सा 40.58 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.52 गुना हुआ है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रहा, जिसके तहत 2,150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए।
ऐसे करें चेक अलॉटमेंट (How To check Belrise IPO Allotment)
निवेशक Belrise Industries IPO का अलॉटमेंट स्टेट्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं, या फिर आईपीओ रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ((लिंक इंटाइम) इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
BSE पर Belrise Industries IPO का अलॉटमेंट ऐसे चेक करें
- IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आपको Issue Type में दो ऑप्शंस दिखेंगे।
- इसमें Equity पर क्लिक करें। फिर अगला ऑप्शन Issue Name के नाम से आएगा, जिसमें अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद अब बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर भरें। आप PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद 'सर्च' पर क्लिक करें और Belrise Industries IPO का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
NSE की वेबसाइट से ऐसे करें चेक अलॉटमेंट स्टेट्स
- NSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेट्स चेक करने के लिए इस लिंक पर जाएं। (https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp)
- फिर Equity & SME IPO सेक्शन में से Belrise Industries को सेलेक्ट करें। इसके बाद PAN या एप्लीकेशन नंबर भरें।
- "Submit" पर क्लिक करें और फिर आपकी अलॉटमेंट स्टेट्स स्क्रीन पर खुल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications