
Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेला - बहरामपुर सड़क को 4 करोड़ 80 लाख रु की लागत के साथ चौड़ा और मजबूत करेगी। इस बात की जानकारी राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने दी।
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री की तरफ से बताया गया है कि पंजाब सरकार के द्वारा नाबार्ड - 28 योजना के अधीन बेला - बहरामपुर सड़क (ओ. डी. आर-07) को चौड़ा और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. की तरफ से बताया गया हैं कि इस सड़क की लंबाई 8.05 किलो मीटर है और मौजूदा चौड़ाई की बात करें तो फिर यह चौड़ाई 18 फुट/24.5 फुट है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और यहां काम को 6 महीनों में पूरा करने के लक्ष्य को निर्धारित किया है।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से बताया गया है कि यह सड़क ब्लॉक चमकौर साहिब, जिला रूप नगर को माछीवाड़ा, जिला लुधियाना के साथ जोड़ती है।
उनकी तरफ से बताया गया है कि इस सड़क पर यातायात बढ़ने के वजह से इसकी मौजूदा हालात खराब हो चुकी है। यही वजह है कि आम लोगों को काफी समस्या पेश आ रही थी।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इस सड़क के 18 फुट वाले हिस्से को अब 23 फुट चौड़ा किया जायेगा और पूरी सड़क पर बी. सी. डाली जायेगी।
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आगे बताया कि इस सड़क पर पड़ते गाँव टप्परियां अमर सिंह के निवासियों की डिमांड मुताबिक गांव के पास की सड़क को ऊंचा उठाया जाएगा।
जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो सकें। उन्होंने बताया कि इस काम को वक्त पर कंप्लीट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
