BEL Stocks to Buy: शेयर बाजार सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार यानी 21 मई को कमजोर खुला. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें सरकारी कंपनियां खासकर फोकस में है. डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड का शेयर भी इसी में शामिल है. कमजोर बाजार में भी शेयर करीब 9% उछल गया है. BSE पर शुरुआती कारोबार में PSU Stock ने नया 52-वीक हाई भी बनाया, जोकि 282.80 रुपए प्रति शेयर का है. स्टॉक में तेजी आगे भी जारी रहने वाली है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और मॉर्गन स्टेनली ने खरीदारी के लिए शेयर को पिक किए हैं. बता दें कि शेयर पिछले केवल 6 महीने में निवेशकों की रकम को दोगुना कर चुका है.
शेयर में 40% तेजी की क्षमता
डिफेंस स्पेस से जुड़ी सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक का शेयर फोकस में है. शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज की मानें तो शेयर 2024 में 40% तेजी दिखाने के लिए तैयार है. स्टॉक पर लॉन्ग टर्म टारगेट 300 रुपए के पार का है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने BEL के दमदार नतीजों के चलते शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 305 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

दमदार ऑर्डरबुक और पाइपलाइन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का ऑर्डरबुक और ऑर्डर पाइपलाइन दोनों ही मजबूती है. यही वजह है कि जेफरीज ने FY24-FY26 के लिए रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान जारी किया है. साथ ही मार्जिन में मजबूती से प्रॉफिटिबिलिटी बरकरार रहेगा. Q4 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA अनुमान से बेहतर 30% से ज्यादा रही. बता दें कि सरकारी कंपनी घरेलू डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में मार्केट लीडर है. आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में खर्च से फायदा होगा. हालांकि, अगले 12 महीने नॉन-डिफेंस ग्रोथ सुस्त ही रहेंगी.
शेयर जाएगा 300 के पार
BEL पर अन्य ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी बुलिश रेटिंग दी है. स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग के साथ 300 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Q4 में सरकारी कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहे, जिसका बड़ा कारण दमदार मार्जिन के आंकड़े रहे. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन को लेकर अनुमान को बढ़ाकर 24-24.5% कर दिया है, जोकि पहले 22.5-23% था.
दमदार नतीजों के बाद शेयर में तेजी
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक FY24 में BEL को 30,000 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला, जोकि फाइनेंशियल ईयर के लिए दिए गए गाइडेंस 20,000 करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी के साथ इसी साल फरवरी में सरकार ने 2,269 करोड़ करोड़ रुपए की डील साइन की. इस डील के तहत 11 शक्ति वारफेयर सिस्टम के साथ इसके इक्विपमेंट बनाना है. बता दें कि BEL, भारत सरकार की नवरत्न कंपनी है, जोकि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है. BEL, भारतीय सेना के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाती है.
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications