IPO निवेशकों के लिए बुधवार का दिन शानदार रहा। Behari Lal Engineering के शेयरों ने घरेलू शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी के IPO को पहले ही निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब इसकी लिस्टिंग ने भी निवेशकों को खुश कर दिया है। ₹285 के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर शेयर ₹458 और NSE पर ₹465 पर लिस्ट हुआ। यानी IPO निवेशकों को शुरुआती तौर पर करीब 61% से 63% तक का Listing Gain मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी रही और BSE पर यह ₹482.35 तक पहुंच गया। इस स्तर पर IPO निवेशकों का मुनाफा करीब 69% हो गया।

Behari Lal Engineering का ₹302 करोड़ का IPO 12 से 14 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी के इश्यू को कुल 118.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे ज्यादा उत्साह Qualified Institutional Buyers यानी QIBs में देखने को मिला, जिनका हिस्सा 222.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं Non-Institutional Investors यानी NII का हिस्सा 167.95 गुना और Retail Investors का हिस्सा 54.12 गुना भरा। IPO के तहत ₹285 प्रति शेयर के भाव पर शेयर जारी किए गए थे।
₹93 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए हैं-
इश्यू में ₹93 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 73,20,001 शेयर Offer for Sale के जरिए बेचे गए। Fresh Issue से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने में करेगी। इसमें Manufacturing Facility 1 के लिए करीब ₹19.59 करोड़ और Facility 2 के लिए करीब ₹36.65 करोड़ नए Equipment, Machinery और Installation पर खर्च होंगे। इसके अलावा दोनों मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में Rooftop Solar Panels लगाने के लिए ₹3.40-₹3.40 करोड़ खर्च किए जाएंगे। करीब ₹57 लाख का इस्तेमाल कर्ज घटाने में और बाकी रकम General Corporate Purposes में की जाएगी।
विदेशों में भी कंपनी का कारोबार-
Behari Lal Engineering एक Integrated Iron and Steel Manufacturing Company है। कंपनी Metal Rolls, Engineering Castings, Alloy Steel Products, Forging Ingots और Shafts जैसे इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी का कारोबार भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फैला है। 31 मई 2026 तक कंपनी की Order Book करीब ₹178.57 करोड़ थी, जो भविष्य की Revenue Visibility के लिहाज से अहम मानी जाती है।
कंपनी के Financial Performance कैसी?
कंपनी के Financial Performance की बात करें तो इसमें भी मजबूती देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024 से 2026 के बीच कंपनी का Net Profit 34% से ज्यादा CAGR से बढ़कर ₹64.64 करोड़ हो गया। इसी अवधि में Total Income 10% से ज्यादा CAGR के साथ बढ़कर ₹546.52 करोड़ पहुंची। मार्च 2026 के अंत में कंपनी पर करीब ₹17.78 करोड़ का कुल कर्ज था, जबकि Reserves और Surplus करीब ₹267.06 करोड़ थे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications