वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले महीने यानी की मार्च में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अप्रैल में सोने के घरेलू सर्राफा बाजार में अभी तक वृद्धि दर्ज की गई
नई दिल्ली: वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले महीने यानी की मार्च में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अप्रैल में सोने के घरेलू सर्राफा बाजार में अभी तक वृद्धि दर्ज की गई। शादी-विवाह के सीजन से पहले आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है।

हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने का तरीका
2021 में अब तक 5283 रुपये लुढ़का सोना
वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5,283 रुपये सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन कारोबारी दिन 1 अप्रैल गुरुवार से तुलना करें तो सोना 44919 रुपये/10 ग्राम और चांदी 63737 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 5283 रु सस्ता हुआ और चांदी 3,646 रु लुढ़की है।
3 दिन में महंगा हुआ सोना
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 3 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 30 मार्च के बंद भाव से लेकर 1 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 524 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 24 रु की तेजी आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 11207 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 11276 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी लुढ़की
30 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44468 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44395 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63683 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63713 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
31 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44228 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44190 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 62727 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 62862 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
1 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44917 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44919 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63634 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63737 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 11207 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 11276 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 1 अप्रैल गुरुवार को सोना 44919 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 63737 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 11,207 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 11,276 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
सोने की कीमत में तेजी की वजह
बीते महीना यानी मार्च में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गयी थी लेकिन अप्रैल में शुरुआत से ही सोना लगातार चढ़ता जा रहा है। अप्रैल के पहले दो दिनों में ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। जानकारों की मानें तो अमेरिकी बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर के स्टिमुअस पैकेज के ऐलान में देरी के कारण मंहगाई बढ़ने की उम्मीद तेज हो गई है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ा है। दूसरी तरफ महामारी के सेकेंड फेज आने से एक बार फिर से निवेशकों को सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनने की ओर आकर्षित किया है। यही वजह है कि सोने की मांग बढ़ी और कीमत में तेजी लौट रही है।
कैसा रहेगा सोने का हाल
मौजूदा हालातों को देखते हुए बात करें तो सोने की कीमत में आ रही ये गिरावट अस्थाई है। अगले दो महीनों में सोने के दाम में तेजी आ सकती है। सोने में जल्द ही तेजी देखने को मिलेगी। 24 कैरेट वाले सोने का भाव तेजी के साथ 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर से 70 हजार के पार होगी। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित होंगे। सोने में निवेश बढ़ने से कीमत में तेजी आएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications