कर्ज लेने से पहले जानिए Secured और Unsecured Loan में अंतर, वरना फंस सकते हैं आप

नई दिल्ली, सितंबर 27। कई बार हम लोन के बारे में यही बातें करते हैं। कभी हम लोन के चक्कर में न पड़ जाए। जितना हो सके लोन न ही ले तो बेहतर है। यदि लोन लिया भी हैं तो जितना कम हो उतना कम लोन ले उतना ही बेहतर हैं। लेकिन बहुत बार लोन लेना बेहद जरूरी हो जाता हैं। जैसे की यदि हम घर खरीद रहे हैं तो होम लोन बेहद मददगार साबित हो जाता हैं। ऐसे बहुत सारे कामों में लोन सहायता करता है। ऐसे में हमको लोन से जुड़े हुए सभी पहलुओं के बारे में पता होना चाहिए। बैंकिंग सिस्टम आम तौर पर दो तरह से लोन जारी करता हैं। इसमें पहला हैं सेक्‍योर्ड लोन और दूसरा का नाम हैं अनसेक्‍योर्ड लोन। चलिए जानते हैं ये लोन क्या होते हैं और इसमें क्या फर्क होते हैं।

सेक्‍योर्ड लोन क्या है

सेक्‍योर्ड लोन क्या है

सेक्‍योर्ड लोन का मतलब सुरक्षित कर्ज होता हैं। सेक्‍योर्ड लोन में बैंक लोन देने के बदले किसी संपत्ति को गिरवी रखकर लोन देता हैं। सेक्‍योर्ड लोन को लेने के लिए बैंक को कोई गारंटी या संपत्ति देनी होती हैं। उस संपत्ति पर बैंक का अधिकार जब तक रहता हैं जब तक लोन लेने वाला सारा पैसा चुका न दे।

अनसेक्‍योर्ड लोन क्या है

अनसेक्‍योर्ड लोन क्या है

अनसेक्‍योर्ड लोन का मतलब असुरक्षित कर्ज होता हैं। जब बैंक किसी को बिना किसी गारंटी के लोन देता हैं। वो अनसेक्‍योर्ड लोन होता हैं। अनसेक्‍योर्ड लोन में ग्राहक से किसी तरह की गारंटी या कोलेटरल नहीं किया जाता है। बैंक अनसेक्‍योर्ड लोन को ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर को देखकर देता हैं। इस लोन में ब्याज की दरें अधिक होती हैं। अनसेक्‍योर्ड लोन में पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन, इंस्टेंट लोन, क्रेडिट कार्ड आदि अनसेक्‍योर्ड लोन होते हैं।

क्या फर्क हैं सेक्‍योड लोन और अनसेक्‍योर्ड लोन में

क्या फर्क हैं सेक्‍योड लोन और अनसेक्‍योर्ड लोन में

यदि सेक्‍योर्ड लोन और अनसेक्‍योर्ड लोन में फर्क की बात करें तो जहां सेक्‍योर्ड लोन की ब्याज दरें कम होती है तो वही अनसेक्‍योर्ड लोन में अधिक ब्याज लिया जाता हैं। सेक्‍योर्ड लोन को मिलने में अधिक वक्त लगता है तो वही अनसेक्‍योर्ड लोन जल्दी मिल जाता हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम भी हैं। फिर भी आपको सेक्‍योर्ड लोन मिल जाता हैं वही कम क्रेडिट स्कोर में अनसेक्‍योर्ड लोन नहीं मिल पाता हैं। सेक्‍योर्ड लोन अधिक समय के लिए मिल जाता हैं। मगर अनसेक्‍योर्ड लोन कम वक्त के लिए मिलता हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+