नयी दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। बजट से पहले आज डॉलर में मजबूती के कारण सोने और चांदी के रेट गिरे। एमसीएक्स पर सोने 0.20 फीसदी (99 रु) गिरकर 48,766 रु प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आज लगातार पांचवे दिन सोने की कीमतों गिरावट आई। वहीं चांदी का रेट 0.40 फीसदी (266 रु) गिर कर 66270 रु प्रति किलोग्राम पर आ गए। कल भी सोने में 0.11 फीसदी, जबकि चांदी की कीमतों में 0.64 फीसदी की गिरावट आई थी। सोने की कीमत अगस्त के 56,300 रु के उच्च स्तर से करीब 7,500 रु तक घटी है।
वैश्विक बाजार में सोने के रेट गिरे
आज वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। आज अमेरिकी डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में भी सोने के रेट गिरे। सोना हाजिर 0.3 फीसदी फिसल कर 1,839.21 डॉलर प्रति औंस रह गया। मजबूत डॉलर सोने को अन्य मुद्राधारकों (रुपया आदि) के लिए अधिक महंगा बनाता है। डॉलर इंडेक्स 0.12 फीसदी बढ़ कर 90.745 पर पहुंच गया। उधर यूएस फेडरल रिजर्व ने अपनी अहम ओवरनाइट ब्याज दर को जीरो के करीब बरकरार और अपनी मासिक बॉन्ड खरीद को बरकरार रखा।
वैश्विक बाजार में चांदी भी सस्ती हुई
अन्य कीमती धातुएँ भी दबाव में रहीं। वैश्विक बाजार में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 25.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिर कर 1,063.76 डॉलर पर आ गया। इस बीच निवेशकों का गोल्ड ईटीएफ से मोहभंग हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े सोना समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,169.17 टन रह गई।
जनवरी में कितने गिरे रेट
वैश्विक बाजारों में इस महीने सोने में लगभग 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो 2011 के बाद से इसका जनवरी में रहा सबसे खराब प्रदर्शन है। सोने में एक बार लगातार गिरावट से ये निरंतर सस्ता हो रहा है। बता दें कि कोरोना वैक्सीन आने से शेयर बाजार में रौनक लौट रही है। इसका सोने पर निगेटिव असर पड़ रहा है। निवेशक सोने के बजाय शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार ये सोने में निवेश का अच्छा समय है। आने वाले दिनों में सोने रेट बढ़ेंगे और ये अच्छा रिटर्न दे सकता है।
दिल्ली में सोने रेट
इधर दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोने प्रति 10 ग्राम 52240 रु पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोना इस समय प्रति 10 ग्राम 47890 रु है। चांदी का रेट भी प्रति किलो 65,900 रु है।
विभिन्न कैरेट वाले सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का रेट औसतन प्रति 10 ग्राम 48886 रु पर रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48690 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट 44780 रु और 18 कैरेट वाले सोने का रेट 36,665 रु पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications