नई दिल्ली, सितंबर 21। आप मान सकते हैं कि पुराने नोटों की आज कोई वैल्यू नहीं है। हो सकता है कि वे आपके लिए कबाड़ से कम न हों। लेकिन ऐसा नहीं है। यहां वो पुरानी कहावत 'ओल्ड इज गोल्ड' एक दम फिट बैठती है। असल में कुछ पुराने करेंसी नोट और सिक्के आपको फौरन अमीर बना सकते हैं। हजारों नहीं, बल्कि पुरानी करेंसी आपको लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई करा सकती है। बहुत से लोग पुराने करेंसी नोट और सिक्कों से पहले ही मालामाल बन चुके हैं। अगर आप भी सही तरीका जान लें तो आप भी करोड़पति बन सकते हैं। आपको बस यह देखना है कि आपके पास कोई यूनीक पुरानी करेंसी है या नहीं। साथ ही आपको इस मामले में आरबीआई के निर्देशों का भी पता होना चाहिए।
इस नंबर के नोट की है डिमांड
यदि आपके पास 1, 5, 10, 20, 50, 100 या 2000 रुपये का ऐसा नोट है, जिस पर 786 नंबर है, तो वे आसानी से आपको लाखों रु प्राप्त करने में मदद कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे भी अच्छी बात यह है कि आपको अपने घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन इनके लिए सौदा कर सकते हैं।
कैसे और कहां बिकेंगे नोट
पुराने नोट बेचने के लिए आपके पास नोट या सिक्का और इंटरनेट होना चाहिए। ऐसे नोट या सिक्के कई वेबसाइट पर बिक सकते हैं। इनमें ओएलएक्स, क्विकर और ईबे शामिल हैं। नोट या सिक्के को ईबे पर बेचने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं और वहां होम पेज पर, सेलर के रूप खुद को रजिस्टर करें। फिर करेंसी नोट की एक साफ तस्वीर लें और इसे वेबसाइट पर अपलोड करें। जो ईबे पर पुराने नोट और सिक्के खरीदने में रुचि रखते हैं, वे आपका विज्ञापन देखने लगेंगे।
आरबीआई की बात मानें
इस मामले में यह बताना महत्वपूर्ण है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले साल जनता को जालसाज कंपनियों, पुराने सिक्कों और बैंक नोटों को बेचने या खरीदने के लिए आरबीआई के नाम का उपयोग करके "फर्जी डील्स" के शिकार होने से आगाह किया था।
क्या कहा था आरबीआई ने
केंद्रीय बैंक ने पिछले साल अगस्त में एक बयान में कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक के सामने आया है कि कुछ तत्व धोखाधड़ी से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम / लोगो का उपयोग कर रहे हैं, और पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन में जनता से शुल्क / कमीशन / टैक्स की मांग कर रहे हैं। ऐसा विभिन्न ऑनलाइन / ऑफ़लाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से किया जा रहा है।
भारतीय रिज़र्व बैंक का कोई लेना-देना नहीं
आरबीआई ने यह स्पष्ट किया था कि इसका ऐसी लेन-देन से कोई वास्ता नहीं। भारतीय रिज़र्व बैंक ऐसे मामलों में नहीं पड़ता और कभी भी किसी भी प्रकार के शुल्क / कमीशन की मांग नहीं करता। भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसी भी संस्थान / फर्म / व्यक्ति आदि को शुल्क लेने के लिए अधिकृत नहीं किया है कि वे इस तरह के लेन-देन में इसकी ओर से कमीशन वसूले।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
